Image Slider

Last Updated:

Moradabad Brass Bags: ‘पीतल नगरी’ के नाम से दुनिया भर में मशहूर मुरादाबाद के हुनरमंदों ने अब महिलाओं के फैशन बाजार में भी तहलका मचा दिया है. यहां इन दिनों पूरी तरह पीतल की धातु से बने बेहद खूबसूरत और आकर्षक लेडीज बैग तैयार किए जा रहे हैं. सोने जैसी चमक और नगों से सजे इन ‘कश्मीरी पीतल बैग्स’ की बाजार में जबरदस्त डिमांड है. शादी-ब्याह के इस सीजन में पारंपरिक बैग्स को छोड़कर महिलाएं इस अनोखे और चमचमाते ब्रास बैग को हाथों-हाथ खरीद रही हैं.

Moradabad Brass Bags: पीतल नगरी के नाम से पूरे विश्व में मशहूर मुरादाबाद में इन दिनों पीतल के विभिन्न उत्पादों के साथ-साथ महिलाओं के लिए पीतल का बैग भी तैयार किया जा रहा है, जो देखने में बेहद खूबसूरत और आकर्षक लग रहा है. इस बैग की बाजार में बहुत अच्छी डिमांड भी देखने को मिल रही है. इसके साथ ही यह बैग पूरी तरह से पीतल की धातु से तैयार किया गया है और इसे अलग-अलग साइज व अलग-अलग डिजाइन में बनाया गया है. मार्केट में इन दिनों इसकी अच्छी-खासी मांग देखने को मिल रही है. महिलाएं अन्य सामान्य बैग के मुकाबले इस बैग की ज्यादा खरीदारी कर रही हैं, क्योंकि यह बैग बेहद खूबसूरत और आकर्षक है.

सोने जैसी चमक और 10 से ज्यादा डिजाइन्स
स्थानीय दुकानदार फैसल ने बताया कि हमारे यहां पर अन्य सामान्य बैग्स की तरह पीतल की धातु के बैग भी आ रहे हैं, जो देखने में बिल्कुल सोने की तरह चमकते हैं. इन बैग्स को ‘कश्मीरी बैग’ कहा जाता है, लेकिन ये पूरी तरह से पीतल की धातु के बने होते हैं. उन्होंने कहा कि यह बैग अलग-अलग साइज और अलग-अलग डिजाइन में आसानी से मिल जाएंगे. हमारे पास 10 से अधिक अलग-अलग डिजाइनों और विभिन्न आकारों में यह बैग उपलब्ध हैं. इन दिनों सोने की तरह दिखने वाले पीतल के इन बैग्स को महिलाएं खूब पसंद कर रही हैं. उन्होंने बताया कि छोटे से छोटा साइज और बड़े से बड़ा साइज, सभी प्रकार के आकार हमारे पास उपलब्ध हैं.

कीमत मात्र ₹500 से शुरू, शादियों के सीजन में बढ़ी मांग
इसके साथ ही अगर इसकी कीमत की बात की जाए, तो ₹500 से इसकी शुरुआती कीमत होती है और ₹900 से ₹950 तक इसकी कीमत रहती है. उन्होंने कहा कि इस पीतल के कश्मीरी बैग की इन दिनों सबसे ज्यादा डिमांड देखने को मिल रही है, क्योंकि यह पूरी तरह पीतल में बना हुआ है और इसमें खूबसूरत नग भी लगे हुए हैं. यह देखने में भी बेहद खूबसूरत और आकर्षक लग रहा है, बाकी आप अपनी पसंद के हिसाब से भी इसे चुन सकते हैं. इन बैग्स को खरीदने के लिए मुरादाबाद मंडल से भारी संख्या में महिलाएं पहुंच रही हैं.

About the Author

authorimg

Seema Nathसीमा नाथ 6 साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाह टाइम्स में रिपोर्टिंग के साथ की जिसके बाद कुछ समय उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम …और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||