Image Slider

सूर्या हत्याकांड में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूरे हत्याकांड में असद के पिता नबाव की भूमिका भी सामने आई है। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार हुए आरोपी फरहान ने बताया कि 28 मई को बाइक चलाने की बात पर असद और सूर्या का झगड़ा हुआ था। इसके बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए। 




Khoda Surya Murder Case Asad Committed Murder at His Fathers Behest

सूर्य की हत्या के बाद विलाप करती मां
– फोटो : अमर उजाला


‘आज इसकी कहानी खत्म कर दे’

असद ने यह बात अपने पिता और उसे बताई थी। इसके बाद सभी ने योजना बनाकर उसे बुलाया। फरहान ने ही वारदात को अंजाम देने के लिए असद को चाकू दिया था। वहीं नबाव ने अपने बेटे असद को यह कहते हुए हत्या करने को उकसाया कि आज इसकी कहानी खत्म कर दे। 


Khoda Surya Murder Case Asad Committed Murder at His Fathers Behest

सूर्य की हत्या के बाद विलाप करती मां
– फोटो : अमर उजाला


तीन लोगों को भेजा गया जेल

इसके बाद असद ने सूर्या के सीने में चाकू घोंपकर मौत के घाट उतार दिया। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि असद के पिता नबाव और उसके दोस्त फरहान व आतिफ को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। न्यायालय के आदेश पर तीनों को जेल भेज दिया गया है।


Khoda Surya Murder Case Asad Committed Murder at His Fathers Behest

गाजियाबाद पुलिस की मुख्य आरोपी के साथ मुठभेड़, घटनास्थल पर पुलिस
– फोटो : अमर उजाला


रविवार सुबह एनकाउंटर में मारा गया असद

सूर्या चौहान का हत्यारोपी असद का रविवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। डीसीपी ट्रांस हिंडन धवल जायसवाल ने बताया कि थाना खोड़ा इलाके में 28 मई को सूर्या चौहान नाम के युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों की तहरीर के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि मुख्य हत्यारोपी वंचित था और उसकी गिरफ्तारी पर कमिश्नरेट पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। 


Khoda Surya Murder Case Asad Committed Murder at His Fathers Behest

असद
– फोटो : अमर उजाला


मुखबिर से मिली थी असद की सूचना

पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि असद अपने कुछ साथियों से मिलने थाना खोड़ा क्षेत्र में आने वाला है। उनसे कुछ पैसे लेकर वह बाहर भागने की फिराक में था। पुलिस पूरे क्षेत्र में लगातार कॉम्बिंग एवं बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वसुंधरा क्षेत्र में असद अपने एक साथी के साथ बाइक से आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया। असद ने पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में बाइक सवार असद पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने असद को मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ में थाना खोड़ा में तैनात एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गया है। मुठभेड़ के दौरान असद का दूसरा साथी भागने में कामयाब रहा। असद  से एक पिस्टल और पिस्टल बरामद की गई है।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||