Image Slider

होमताजा खबरदेशम्‍यांमार के राष्‍ट्रपति मिन अंग ने बोधगया जाकर दिया बड़ा संदेश

Agency:एजेंसियां

Last Updated:

Myanmar President Min Aung India Visit: भारत और म्‍यांमार अपने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूती देने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहे हैं. इस कोशिश के तहत म्‍यांमार के राष्‍ट्रपति यू मिन अंग ह्लाइंग भारत की यात्रा पर पहुंचे हैं. वे सबसे पहले बोधगया गए और बौद्ध मंदिर में पूजा-अर्चना की.

म्‍यांमार के राष्‍ट्रपति मिन अंग ने बोधगया जाकर दिया बड़ा संदेशZoom

म्‍यांमार के राष्‍ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग का भारत दौरा शुरू हो गया है. वे पहले बिहार के बोधगया में पहुंचकर पूजा-अर्चना की.

Myanmar President Min Aung India Visit: म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग शनिवार को पांच दिवसीय भारत दौरे पर बिहार के बोधगया पहुंचे. उनके इस दौरे को भारत और म्यांमार के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक तथा रणनीतिक संबंधों को नई गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच गहरे सभ्यतागत और पीपुल-टू-पीपुल संबंधों को और मजबूत करेगी.

बोधगया पहुंचने पर म्यांमार के राष्ट्रपति का स्वागत बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने किया. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति के आगमन का स्वागत करते हुए कहा कि यह यात्रा भारत और म्यांमार के बीच मजबूत आध्यात्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों की प्रतीक है.

बोधगया प्रवास के दौरान राष्ट्रपति ह्लाइंग ने विश्व प्रसिद्ध महाबोधि मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की. यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल यह मंदिर बौद्ध धर्म के सबसे पवित्र स्थलों में से एक माना जाता है. उनके सुजाता मंदिर जाने का कार्यक्रम भी निर्धारित है. बौद्ध विरासत से जुड़े इन स्थलों का दौरा दोनों देशों के बीच साझा धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को रेखांकित करता है.

पांच दिवसीय यात्रा में कई मुद्दों पर होगी बात

राष्ट्रपति ह्लाइंग की यह भारत यात्रा 30 मई से 2 जून तक चलेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रही यह उनकी राष्ट्रपति बनने के बाद पहली भारत यात्रा है. उनके साथ कई कैबिनेट मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और प्रमुख कारोबारी नेताओं का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है. विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, कनेक्टिविटी, सीमा सुरक्षा और रक्षा सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को कहा था कि भारत और म्यांमार के संबंधों के सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा और दोनों देशों की मैत्रीपूर्ण तथा सभ्यतागत साझेदारी को आगे बढ़ाने पर जोर रहेगा.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||