Image Slider

होमखेलक्रिकेटकौन हैं नंदनी शर्मा जिसने इंग्लैंड में किया धमाका, डेब्यू पर बना डाला रिकॉर्ड

Last Updated:

वुमन प्रीमियर लीग में कातिलाना गेंदबाजी कर तबाही मचाने वाली महिला तेज गेंदबाज नंदनी शर्मा ने इंग्लैंड में जाकर भी हंगामा मचा दिया. अपने डेब्यू मैच में तीन विकेट लेकर वो भारत की महज दूसरी पेसर बनीं जिसने तीन विकेट चटकाया. भारत ने इस प्रदर्सन के दम पर जीत दर्ज कर 1-0 की जीत दर्ज की

Zoom

कौन हैं नंदनी शर्मा जिसने टी20 डेब्यू पर किया धमाका

नई दिल्ली. भारतीय महिला क्रिकेट की नई सनसनी बनकर उभरी नंदनी शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू मैच में धमाका कर दिया. तेज गेंदबाज ने इस साल की शुरुआत में विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के जरिए पहली बार सुर्खियां बटोरी थीं. अब इंटरनेशनल डेब्यू पर मैच जिताऊ प्रदर्शन के साथ चर्चा में आ गई हैं. इंग्लैंड के खिलाफ अपने टी20 डेब्यू में तीन विकेट झटके. इस प्रदर्शन के दम पर भारत ने गुरुवार को 38 रन से आसान जीत दर्ज की.

चेल्म्सफोर्ड के काउंटी ग्राउंड में नंदनी ने अपने चार ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट झटके. वह टी20 डेब्यू पर तीन विकेट लेने वाली सिर्फ दूसरी भारतीय महिला पेसर बन गईं. इससे पहले यह कारनामा सिर्फ सोनिया डाबिर ने किया था. उन्होंने मार्च 2010 में मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ 23 रन देकर 3 विकेट झटके थे.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||