Image Slider

होमखेलक्रिकेटबॉलर को मत देखो सिर्फ बॉल को मारो, वैभव सूर्यवंशी नहीं बनाते कोई प्लान

Last Updated:

Sau Baat Ki Ek Baat By Kishore Ajwani: वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में दिखा दिया है कि उम्र और अनुभव सब मैदान पर धरे रह जाते हैं अगर जज्बा हो. उन्होंने जसप्रीत बुमराह और पैट कमिंस जैसे दिग्गज गेंदबाजों बेखौफ हो कर छक्के लगाए. स्कूल जाने की उम्र में 15 साल का ये बल्लेबाज दुनिया के नामी गेंदबाजों को नया पाठ पढ़ा रहा है.

Zoom

वैभव सूर्यवंशी स्कूल जाने की उम्र में बड़े बड़ों को पढ़ा रहे पाठ

Sau Baat Ki Ek Baat By Kishore Ajwani: सारे बच्चे जब स्कूलों की परीक्षाओं में जो कुछ हो रहा है उससे जूझ रहे हैं, उस उम्र का एक बच्चा बड़े-बड़ों को पाठ पढ़ा रहा है. वैभव सूर्यवंशी जो कर रहे हैं वो सिर्फ क्रिकेट के रिकॉर्ड तोड़ना भर ही नहीं है. वो सिर्फ क्रिकेट के पाठ नहीं पढ़ा रहे. जिंदगी की ऐसी सीख है जो उनसे शायद सबको सीखनी चाहिए. आंकड़े तो सब देख ही रहे हैं कि वैभव ने बिहार की टीम से रणजी ट्रॉफी का मैच 12 साल की उम्र में खेला था. 14 साल की उम्र में IPL की अपनी पहली बॉल पर ही छक्का मार दिया था.

बहुत सारे आंकड़े हैं, रिकॉर्ड हैं, वो सब क्रिकेट देखने वाले जानते ही हैं, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में वैभव ने जो किया वो क्रिकेट ही नहीं था. वो जीवन भी है. पैट कमिंस ने राजस्थान रॉयल्स को बैटिंग करने के लिए बोला और पूरा प्लान तो बनाया था. लॉजिक तो ठीक ही था प्लान का कि पावरप्ले में कमिंस और इशान मलिंगा बिलकुल सीधी और फुल गेंद डालेंगे. यानी सूर्यवंशी को गेंद उस ऊंचाई पर देंगे ही नहीं जिसपर वो बल्ला चला देते हैं. ज्यादातर फील्डर लेग साइड पर लगा देंगे और फिर बीच में एक शॉर्ट बॉल डाल कर वैभव को चौंका देंगे लेकिन प्लान तो प्लान होते हैं.

रत्ती भर भी गेंद इधर या उधर हुई तो वैभव का बल्ला तो चलना ही था. वो रत्ती भर ही काफी था. कमिंस की गेंद रत्ती भर ही आगे गई तो वैभव उसके नीचे आ गए और उनके सर के ऊपर से निकाल दी. मलिंगा की गेंद रत्ती भर ही पीछे रही तो वैभव ने ऐसा पुल मारा कि फ़ील्डर जब तक समझता कि क्या हुआ है गेंद पार हो चुकी थी. पहले दो ओवरों में ही छक्कों की बौछार हो गई. कमिंस ने चार ओवरों में 64 रन दे दिए.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||