हिना खान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. दरअसल एक्ट्रेस ने अपने ईद सेलिब्रेशन की फोटोज फैंस के साथ शेयर की हैं,जिसमें वे सफेद रंग के शरारा सूट में चांदनी सी प्यारी लग रही हैं. उन्होंने अपने पति और फैमिली के साथ खास तरीके से ईद का त्योहार मनाया है. फैंस उनके लुक को देख अपना दिल हार बैठे हैं, आप भी देखें हिना की खूबसूरत फोटोज.
हिना खान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. दरअसल एक्ट्रेस ने अपने ईद सेलिब्रेशन की फोटोज फैंस के साथ शेयर की हैं,जिसमें वे सफेद रंग के शरारा सूट में चांदनी सी प्यारी लग रही हैं. उन्होंने अपने पति और फैमिली के साथ खास तरीके से ईद का त्योहार मनाया है. फैंस उनके लुक को देख अपना दिल हार बैठे हैं, आप भी देखें हिना की खूबसूरत फोटोज.
ईद के मौके पर हिना खान सफेद रंग के खूबसूरत हैंडक्राफ्टेड कमदानी यानी मुकैश आउटफिट में नजर आईं. उनके इस लुक में बेहद सादगी और रॉयल टच देखने को मिला. तस्वीर में हिना नीले और सुनहरे कप में चाय परोसती दिखाई दीं. खुले बाल, हल्का मेकअप और रंग-बिरंगी चूड़ियों ने उनके पूरे लुक को और भी खूबसूरत बना दिया. (फोटो साभार-Instagram @realhinakhan)
एक तस्वीर में हिना अपनी मां, पति रॉकी जायसवाल और बाकी परिवार के लोगों के साथ फर्श पर बैठी नजर आईं. सभी साथ में हंसते और बातें करते दिखाई दिए. इस तस्वीर में परिवार का प्यार और अपनापन साफ महसूस हो रहा था. फैंस को भी हिना की यह फैमिली बॉन्डिंग काफी पसंद आई. (फोटो साभार-Instagram @realhinakhan)
Add News18 as
Preferred Source on Google
हिना खान ने ईद के खास खाने की भी झलक दिखाई. तस्वीरों में खाने की टेबल बेहद खूबसूरती से सजी हुई नजर आई. अलग-अलग तरह के पकवान, डेकोरेटेड सलाद प्लेटर्स और स्वादिष्ट डिशेज ने लोगों का ध्यान खींच लिया. हिना के फूड लवर अंदाज की झलक भी इन तस्वीरों में साफ दिखाई दी. (फोटो साभार-Instagram @realhinakhan)
हिना ने अपने कढ़ाईदार आउटफिट और रंग-बिरंगी चूड़ियों की क्लोज-अप तस्वीरें भी शेयर कीं. उनके आउटफिट पर की गई बारीक कारीगरी लोगों को काफी पसंद आई. फैंस ने सोशल मीडिया पर उनके ट्रेडिशनल लुक और स्टाइल की जमकर तारीफ की. (फोटो साभार-Instagram @realhinakhan)
तस्वीरें शेयर करते हुए हिना खान ने एक बेहद प्यारा और इमोशनल नोट भी लिखा. उन्होंने कहा कि ईद सिर्फ साथ रहने का नहीं बल्कि दिलों को जोड़ने का त्योहार है. हिना ने दुआ की कि उनके परिवार में हमेशा प्यार, हंसी और रिश्तों की गर्माहट बनी रहे. उनका यह मैसेज फैंस को काफी पसंद आया. (फोटो साभार-Instagram @realhinakhan)
हिना खान अपनी आध्यात्मिक सोच के लिए भी जानी जाती हैं. एक्ट्रेस हमेशा स्प्रिचुअलिटी से जुड़ी रहती हैं.वह अक्सर सोशल मीडिया पर दुआएं, मोटिवेशनल बातें और कुरान की आयतें शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने नमाज पढ़ते हुए अपनी तस्वीर भी शेयर की थी और फैंस से दुआओं में याद रखने की अपील की थी. (फोटो साभार-Instagram @realhinakhan)
हिना खान और रॉकी जायसवाल की जोड़ी फैंस को काफी पसंद है. दोनों ने पिछले साल जून में शादी की थी. अलग धर्म से होने के बावजूद दोनों एक-दूसरे के त्योहार पूरे प्यार और सम्मान के साथ मनाते हैं. इससे पहले भी हिना ने गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन की झलकियां शेयर की थीं. (फोटो साभार-Instagram @realhinakhan)
अगर हिना खान के करियर की बात करें तो उन्हें टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा के किरदार से घर-घर में पहचान मिली थी. इसके बाद वह ‘बिग बॉस 11’, ‘खतरों के खिलाड़ी’, ‘कसौटी जिंदगी की’ और ‘डैमेज्ड 2’ जैसे कई लोकप्रिय शोज में नजर आईं. आज भी हिना टीवी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित और पसंदीदा एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं. (फोटो साभार-Instagram @realhinakhan)
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



