CM Siddaramaiah Resignation LIVE:कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को कांग्रेस आलाकमान के निर्देश पर अपने पद से औपचारिक रूप से इस्तीफा दे दिया है. बेंगलुरु में मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है और उन्हें पूरा भरोसा है कि संवैधानिक प्रक्रिया के तहत राज्यपाल इसे जल्द ही स्वीकार कर लेंगे. सत्ता परिवर्तन के इस बड़े कदम के बीच सिद्धारमैया ने यह भी साफ किया कि राज्य में कांग्रेस के पास पूर्ण बहुमत बरकरार है, इसलिए संविधान के अनुसार नई सरकार बनाने का अधिकार भी उनकी पार्टी को ही मिलना चाहिए. इस बड़े सियासी उलटफेर के दौरान उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का आभार जताया, जिन्होंने उन्हें राज्य का नेतृत्व करने का यह अवसर प्रदान किया था. अब पूरे राज्य की नजरें राजभवन और अगले मुख्यमंत्री के चेहरे पर टिक गई हैं.
कर्नाटक कांग्रेस में लंबे समय से चल रहे सत्ता हस्तांतरण के विवाद पर आखिरकार कांग्रेस हाईकमान ने निर्णायक कदम उठा लिया है. सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में चली कई दौर की मैराथन बैठकों के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री सिद्दारमैया पर पद छोड़ने का दबाव बनाया, जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा देने पर सहमति जता दी. बताया जा रहा है कि सिद्दारमैया ने शुरुआत में दो सप्ताह का समय मांगा था, ताकि वह जातीय जनगणना रिपोर्ट को कैबिनेट में पेश कर सकें, लेकिन पार्टी नेतृत्व तत्काल नेतृत्व परिवर्तन के पक्ष में था. कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें याद दिलाया कि 2023 में कांग्रेस की प्रचंड जीत के बाद डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के साथ ढाई-ढाई साल के सत्ता साझेदारी फार्मूले पर सहमति बनी थी और सिद्दारमैया पहले ही तय अवधि से अधिक समय तक मुख्यमंत्री रह चुके हैं. ‘डेक्कन हेराल्ड’ की रिपोर्ट के अनुसार, राहुल गांधी ने बंद कमरे में हुई बैठकों के दौरान सिद्दारमैया से कहा कि पार्टी की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए पुराने वादे का सम्मान जरूरी है. इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी नेतृत्व परिवर्तन के पक्ष में बताए जा रहे हैं. राहुल गांधी ने दोनों नेताओं (सिद्दारमैया और डीके शिवकुमार) से संयुक्त और अलग-अलग बैठकें कर पार्टी एकता बनाए रखने की अपील की.
बताया जाता है कि बैठक के दौरान सिद्दारमैया ने यह तर्क दिया कि 2025 में पद छोड़ने को लेकर कोई औपचारिक समझौता नहीं हुआ था, लेकिन राहुल गांधी अपने रुख पर कायम रहे. पार्टी नेतृत्व ने यह भी कहा कि सिद्दारमैया पहले ही आठ वर्षों से अधिक समय तक मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं, इसलिए अब दूसरे नेताओं को अवसर देने का समय है. सूत्रों के मुताबिक, बाद में सिद्दारमैया ने वरिष्ठ नेताओं केसी वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला से चर्चा की, जिन्होंने भी हाईकमान के निर्देश को मानने की सलाह दी. शाम को सिद्दारमैया ने ऊर्जा मंत्री केजे जॉर्ज के आवास पर अपने करीबी सहयोगियों से मुलाकात की। कुछ मंत्रियों ने उन्हें जल्दबाजी में फैसला न लेने की सलाह दी, लेकिन सिद्धारमैया ने साफ कहा कि वह अब और इंतजार नहीं करेंगे. सूत्रों के अनुसार, सिद्दारमैया ने अपने सहयोगियों से कहा, ‘मैं शुरू से कहता आया हूं कि राहुल गांधी जब कहेंगे, मैं इस्तीफा दे दूंगा. अब जब उन्होंने कहा है, तो मैं तुरंत पद छोड़ दूंगा.’
कांग्रेस नेतृत्व इस फैसले को पार्टी अनुशासन और संगठनात्मक नियंत्रण के लिहाज से अहम मान रहा है. 2014 के बाद कांग्रेस कई राज्यों में क्षेत्रीय नेताओं पर नियंत्रण बनाए रखने में संघर्ष करती रही है. राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सत्ता साझा करने के वादों के बावजूद नेतृत्व परिवर्तन नहीं हो सका था. ऐसे में कर्नाटक में हाईकमान का यह कदम पार्टी के भीतर स्पष्ट संदेश के तौर पर देखा जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व के फैसले सर्वोपरि होंगे.
CM Siddaramaiah Resignation LIVE: दो साल पूरे करते हुए जनता की सेवा करते रहेंगे- सिद्धारमैया
CM Siddaramaiah Resignation LIVE: कांग्रेस आलाकमान के निर्देश पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सिद्धारमैया ने अपने विदाई भाषण में कई अहम बातें साफ कर दी हैं. राज्यपाल के सचिव को अपना त्यागपत्र सौंपने के बाद अपने राजनीतिक सफर को याद करते हुए वह भावुक हो गए और कहा कि उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि एक दिन वह राज्य का नेतृत्व करेंगे. अपने भविष्य की योजनाओं को स्पष्ट करते हुए सिद्धारमैया ने कांग्रेस हाईकमान के ‘राज्यसभा सीट’ के प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया और बताया कि उनकी राष्ट्रीय राजनीति में कोई भी दिलचस्पी नहीं है. उन्होंने दृढ़ता के साथ ऐलान किया कि वह कर्नाटक की सक्रिय राजनीति में ही बने रहेंगे और एक विधायक (MLA) के रूप में अपने कार्यकाल के शेष दो साल पूरे करते हुए जनता की सेवा करते रहेंगे.
CM Siddaramaiah Resignation LIVE: ‘पहले ही साल में पूरी कीं 5 गारंटी, 158 वादे’, सिद्धारमैया का बड़ा बयान
CM Siddaramaiah Resignation LIVE: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस्तीफे के बाद अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाया है. उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने मुख्यमंत्री के तौर पर अब तक 158 चुनावी वादे पूरे किए हैं. अपने कार्यकाल में सभी को समान अवसर प्रदान करने की बात पर जोर देते हुए सीएम ने कहा कि 2023 से 2026 के बीच हमने अपने घोषणापत्र के वादों को पूरा करने की पूरी कोशिश की है. सिद्धारमैया ने विशेष रूप से पार्टी की पांच ‘गारंटी योजनाओं’ का जिक्र किया और बताया कि सरकार ने इन्हें अपने पहले ही साल में सफलतापूर्वक लागू कर दिया था. उन्होंने स्पष्ट किया कि इन आंकड़ों को साझा करने का मुख्य उद्देश्य यह बताना है कि उनकी सरकार ने कर्नाटक की जनता को जो भी वचन दिए थे, उन्हें पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ निभाया है.
CM Siddaramaiah Resignation LIVE: जल्द बेंगलुरु पहुंचेंगे राज्यपाल थावरचंद गहलोत, इंदौर एयरपोर्ट से हुए रवाना
CM Siddaramaiah Resignation LIVE: कर्नाटक में चल रहे बड़े सियासी उलटफेर और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे के बीच राज्य के राज्यपाल थावरचंद गहलोत जल्द ही बेंगलुरु वापस पहुंचने वाले हैं. उन्हें मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित देवी अहिल्या बाई होल्कर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर देखा गया, जहां से वह कर्नाटक के लिए रवाना हो रहे हैं. सिद्धारमैया द्वारा अपना इस्तीफा भेजे जाने के बाद, अब उसे औपचारिक रूप से स्वीकार करने और डीके शिवकुमार के नेतृत्व में नई सरकार के गठन का संवैधानिक रास्ता साफ करने के लिए राज्यपाल की मौजूदगी अनिवार्य है. उनके राजभवन पहुंचते ही आगे की औपचारिक प्रक्रियाएं तेजी से पूरी की जाएंगी.
CM Siddaramaiah Resignation LIVE: कर्नाटक के जल, जमीन और भाषा से कभी समझौता नहीं किया- सिद्धारमैया
सीएम सिद्दारमैया का इस्तीफा: अपने राजनीतिक जीवन को एक ‘खुली किताब’ बताते हुए निवर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि उन्होंने कभी भी सत्ता, पैसे या संपत्ति जुटाने की लालसा नहीं रखी. अपने उसूलों पर जोर देते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने अपने पूरे करियर में अपनी विचारधारा और नैतिक मूल्यों के साथ कभी कोई समझौता नहीं किया है. राज्य की जनता के प्रति अपनी गहरी प्रतिबद्धता दोहराते हुए सिद्धारमैया ने कहा, ‘मैंने कर्नाटक के जल, जमीन और भाषा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर कभी कोई समझौता नहीं किया है, क्योंकि ये सीधे तौर पर राज्य के लोगों के अधिकार हैं.’
CM Siddaramaiah Resignation LIVE: ‘उस दिन, आज और हमेशा… एकता ही हमारी ताकत है’, सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद कांग्रेस
सीएम सिद्दारमैया का इस्तीफा: सिद्धारमैया के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के कुछ ही घंटों बाद, कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस ने एक्स पर सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार की एक साथ तस्वीरें शेयर कर एकजुटता का संदेश दिया. पार्टी ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘उस दिन, आज और हमेशा… एकता ही हमारी ताकत है! जनता की सेवा करना हमारी शाश्वत प्रतिबद्धता है.’ नेतृत्व परिवर्तन की इन सरगर्मियों और नए सीएम को लेकर चल रही अटकलों के बीच किए गए इस पोस्ट के जरिए कांग्रेस ने यह साफ करने की कोशिश की है कि पार्टी के शीर्ष नेताओं के बीच कोई गुटबाजी या मतभेद नहीं है, और पूरा संगठन मजबूती के साथ एक साथ खड़ा है.
CM Siddaramaiah Resignation LIVE: ‘अगला CM हाईकमान तय करेगा’, राहुल गांधी से मिलने दिल्ली रवाना हुए सिद्धारमैया
सीएम सिद्दारमैया का इस्तीफा: कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री को लेकर चल रही सियासी अटकलों के बीच, सिद्धारमैया कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी से मुलाकात करने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं. नए मुख्यमंत्री के सवाल पर स्थिति स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा, ‘अगला सीएम कौन होगा, इसका फैसला पूरी तरह से हाईकमान करेगा और वे जिसे भी चुनेंगे, वही राज्य का नेतृत्व करेगा.’ इस बीच, जब सिद्धारमैया दिल्ली जाने के लिए निकल रहे थे, तब उनके आवास के बाहर मौजूद उनके वफादार समर्थकों ने उनके पक्ष में जमकर नारेबाजी की और भारी उत्साह के साथ अपने नेता को विदाई दी.
CM Siddaramaiah Resignation LIVE: ‘संविधान न होता तो आज भेड़ चरा रहा होता’, सिद्धारमैया ने याद किया अपना राजनीतिक सफर
सीएम सिद्दारमैया का इस्तीफा: पांच गारंटी योजनाओं के जरिए समाज के सभी गरीब तबकों तक रोटी, कपड़ा, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी जरूरतें पहुंचाने का दावा करते हुए सिद्धारमैया ने अपने राजनीतिक सफर को भी गहराई से याद किया. उन्होंने बताया कि ‘अहिंदा’ (अल्पसंख्यक, ओबीसी और दलित) के हकों के लिए काम करने की वजह से जब उन्हें जेडीएस (JD-S) से निकाल दिया गया था, तब उन्होंने अहमद पटेल और सोनिया गांधी से मुलाकात कर कांग्रेस का हाथ थामा था. उस वक्त मल्लिकार्जुन खरगे ही प्रदेश अध्यक्ष थे. अपने भावुक संबोधन में सभी का आभार जताते हुए उन्होंने यह कड़ा संकल्प लिया कि वह राजनीति में अपनी आखिरी सांस तक सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ते रहेंगे. संविधान और बाबासाहेब अंबेडकर को अपनी सफलता का पूरा श्रेय देते हुए सिद्धारमैया ने कहा कि अगर संविधान न होता, तो अनपढ़ माता-पिता का बेटा होने के नाते वह कभी शिक्षित होकर सीएम या नेता नहीं बन पाते, बल्कि आज भी कहीं भेड़ें चरा रहे होते.
CM Siddaramaiah Resignation LIVE: राज्यसभा जाने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया, राज्य की राजनीति में ही जमे रहेंगे सिद्धारमैया
CM Siddaramaiah Resignation LIVE: कर्नाटक के निवर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि उन्हें कांग्रेस आलाकमान की तरफ से राज्यसभा जाने का प्रस्ताव मिला था, जिसे उन्होंने विनम्रतापूर्वक ठुकरा दिया है. उन्होंने बताया कि उनकी गहरी दिलचस्पी राज्य की राजनीति में ही है. वह कर्नाटक छोड़कर दिल्ली नहीं जाना चाहते. अपने फैसले को स्पष्ट करते हुए सिद्धारमैया ने कहा, ‘जनता ने मुझे 5 साल के लिए चुना है. अभी मेरे कार्यकाल के 2 साल बाकी हैं, इसलिए मैं यहीं रहूंगा.’ उनके इस बयान ने साफ कर दिया है कि मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बावजूद वह कर्नाटक की सक्रिय राजनीति से दूर नहीं होने वाले हैं.
CM Siddaramaiah Resignation LIVE: इस्तीफा देने के प्रेस को संबोधित करते हुए भावुक हुए सिद्धारमैया
सीएम सिद्दारमैया का इस्तीफा: कर्नाटक के राजनीति में एक बड़ा बदलाव हुआ है. कांग्रेस आलाकमान के निर्देशानुसार, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए सिद्धारमैया काफी भावुक नजर आए. उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, ‘हाई कमान के पहले ही इस्तीफा देने के लिए कहने के बाद, मैंने आज अपना इस्तीफा सौंप दिया है. मुझे पूरा भरोसा है कि जब राज्यपाल आएंगे, तो वे इसे स्वीकार कर लेंगे, क्योंकि यह संविधान के अनुसार ही किया जाना है.’ सिद्धारमैया ने यह भी दावा किया कि उनकी पार्टी के पास पूर्ण बहुमत है और संवैधानिक रूप से नई सरकार बनाने का अधिकार भी कांग्रेस को ही मिलना चाहिए. इस अवसर पर उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उन्हें राज्य का नेतृत्व करने का मौका दिया.
#WATCH | बेंगलुरु | कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया अपने कार्यकाल के बारे में बात करते हुए भावुक हो गए।
उन्होंने आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया। उनका इस्तीफ़ा अभी कर्नाटक के राज्यपाल द्वारा स्वीकार किया जाना बाकी है। pic.twitter.com/k3hroUcYrL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 28, 2026
CM Siddaramaiah Resignation LIVE: सिद्धारमैया ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री इस्तीफा दिया, सोनिया राहुल और मल्लिकार्जुन को धन्यवाद दिया
सीएम सिद्दारमैया का इस्तीफा: कांग्रेस आलाकमान के कहने पर सिद्धारमैया ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि सदन में पार्टी के पास पूर्ण बहुमत है, इसलिए संवैधानिक रूप से नई सरकार बनाने की अनुमति कांग्रेस को ही मिलनी चाहिए. उन्होंने मौका देने के लिए सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे का धन्यवाद किया.
बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, “हाई कमान के पहले ही इस्तीफ़ा देने के लिए कहने के बाद, मैंने आज अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया है। मुझे पूरा भरोसा है कि जब राज्यपाल आएंगे, तो वे इसे स्वीकार कर लेंगे, क्योंकि यह संविधान के अनुसार ही किया जाना है… हमारे पास पूर्ण… pic.twitter.com/PCFxvffPX5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 28, 2026
CM Siddaramaiah Resignation Today LIVE: कर्नाटक में हलचल तेज, सिद्दारमैया के आवास पर पहुंचे डीके शिवकुमार
सीएम सिद्दारमैया बनाम डीके शिवकुमार लाइव: कर्नाटक की राजनीति में गुरुवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला. उपमुख्यमंत्री D. K. Shivakumar मुख्यमंत्री Siddaramaiah के बेंगलुरु स्थित आवास पहुंचे. इससे पहले मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित नाश्ता बैठक में शामिल मंत्रियों ने संकेत दिए कि सिद्दारमैया आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं. बैठक के बाद राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें और तेज हो गई हैं. कांग्रेस आलाकमान के साथ लंबे समय से चल रही चर्चा के बीच डीके शिवकुमार को अगला मुख्यमंत्री बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि, आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है.
#WATCH | Bengaluru: Karnataka Deputy Chief Minister D.K. Shivakumar arrives at CM Siddaramaiah’s residence.
After the breakfast meeting called by CM earlier in the day, ministers of Karnataka cabinet said that the CM will resign today. pic.twitter.com/YVP30c52nZ
— ANI (@ANI) May 28, 2026
CM Siddaramaiah Resignation Today LIVE: सिद्दारमैया दोपहर 3 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, सबकी टिकी नजर
सीएम सिद्दारमैया बनाम डीके शिवकुमार लाइव: कर्नाटक कांग्रेस में चल रही उठापटक के बीच यह स्पष्ट हो गया है कि सीएम सिद्दारमैया आज तीन बजे अपने पद से इस्तीफा देने वाले हैं. कर्नाटक सरकार में मंत्री एचके पाटिल ने इसकी पुष्टि की है. नेतृत्व परिवर्तन की आहट के बीच सीएम सिद्दारमैया के सरकारी आवास कावेरी पर सुबह ब्रेकफास्ट मीटिंग में डीके शिवकुमार पहुंचे थे. इसी बैठक में एचके पाटिल भी शामिल थे. कैबिनेट मंत्रियों के साथ-साथ सिद्धारमैया के करीबी कई विधायक भी इस बैठक में शामिल हुए. इस दौरान डीके शिवकुमार ने सिद्दारमैया के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और एक-दूसरे को गले लगाकर यह सन्देश देने की कोशिश की कि पार्टी के अंदर के अंदर कोई गुटबाजी नहीं है. बैठक के बाद कर्नाटक के मंत्री एचके पाटिल ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘मुख्यमंत्री सिद्दारमैया 3 बजे इस्तीफा देंगे. सीएम सिद्दारमैया ने कहा कि हम डीके शिवकुमार को नया सीएम बनाएंगे.’ मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, सीएम सिद्दारमैया आज दोपहर 2:30 बजे लोक भवन का दौरा करेंगे. इसके बाद वह दोपहर 3 बजे अपने दूसरे आधिकारिक आवास ‘कृष्णा’ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे.
CM Siddaramaiah Resignation Today LIVE: सबकुछ स्मूद नहीं चल रहा – सदानंद गौड़ा
सीएम सिद्दारमैया बनाम डीके शिवकुमार लाइव: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता सदानंद गौड़ा ने कहा, ‘सब कुछ सुचारू रूप से नहीं चल रहा है. केंद्रीय नेताओं सिद्दारमैया और डीके शिवकुमार के बीच लंबी चर्चाओं के बावजूद उनके द्वारा लिया गया फैसला स्पष्ट रूप से नहीं बताया गया है, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि सिद्दारमैया आज इस्तीफा दे सकते हैं. दुर्भाग्य से राज्यपाल मौजूद नहीं हैं क्योंकि वह निजी कारणों से अपने गृह नगर गए हुए हैं. इस सत्ता परिवर्तन में कुछ गड़बड़ नजर आ रही है और मुख्यमंत्री पद डीके शिवकुमार को सौंपने की प्रक्रिया सुचारू रूप से नहीं हो रही है.’
#WATCH | Bengaluru | Former Karnataka CM and BJP leader D. V. Sadananda Gowda says, “…Everything is not going smoothly. In spite of lengthy discussions between the central leaders, Siddaramaiah, and DK Shivakumar, the decision taken by them has not been clearly communicated.… pic.twitter.com/CJPwjWVnd8
— ANI (@ANI) May 28, 2026
CM Siddaramaiah Resignation Today LIVE: डीके शिवकुमार का ब्रेकफास्ट मीटिंग में मास्टरस्ट्रोक
सीएम सिद्दारमैया बनाम डीके शिवकुमार लाइव: कर्नाटक में संभावित नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने गुरुवार को बेंगलुरु स्थित मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित ब्रेकफास्ट बैठक में एक-दूसरे को गले लगाया. बैठक के दौरान डीके शिवकुमार ने सिद्दारमैया के पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया. दोनों नेताओं की यह तस्वीर ऐसे समय सामने आई है, जब राज्य में नेतृत्व परिवर्तन और मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चाएं तेज हैं. कांग्रेस नेताओं और मंत्रियों की मौजूदगी में हुई इस मुलाकात को पार्टी एकजुटता और राजनीतिक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है.
#WATCH | Karnataka CM Siddaramaiah and Deputy CM DK Shivakumar share a hug at the CM residence in Bengaluru at the breakfast meeting. Deputy CM DK Shivakumar also touched the feet of CM Siddaramaiah.
(Video Source: Office of Deputy Chief Minister) pic.twitter.com/8bCChizsFL
— ANI (@ANI) May 28, 2026
CM Siddaramaiah Resignation Today LIVE: सिद्दारमैया के आवास पर पहुंचने लगे विधायक
सीएम सिद्दारमैया बनाम डीके शिवकुमार लाइव: कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच गृह मंत्री जी परमेश्वर ने संकेत दिए हैं कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया जल्द इस्तीफा दे सकते हैं. परमेश्वर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को नाश्ते पर बुलाया है और इस्तीफा सौंपने से पहले वह मंत्रियों को सहयोग के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं. वहीं, सिद्धारमैया को राज्यसभा भेजे जाने की चर्चाओं पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में फैसला कांग्रेस हाईकमान को लेना है. परमेश्वर ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि सिद्धारमैया को दिल्ली में कोई पद देने की पेशकश की गई है या नहीं. कांग्रेस में जारी राजनीतिक हलचल पर सबकी नजर बनी हुई है.
CM Siddaramaiah Resignation Today LIVE: तो राज्यसभा जाएंगे सिद्दारमैया
सीएम सिद्दारमैया बनाम डीके शिवकुमार लाइव: कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन की अटकलों के बीच कांग्रेस आलाकमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को राज्यसभा भेजकर उन्हें राष्ट्रीय राजनीति में बड़ी भूमिका देने के विकल्प पर विचार कर रहा है. हालांकि, पार्टी ने आधिकारिक तौर पर नेतृत्व परिवर्तन की खबरों से इनकार किया है, लेकिन दिल्ली में हुई मैराथन बैठकों के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस डीके शिवकुमार के नेतृत्व में नई सरकार का रास्ता साफ करने के लिए सम्मानजनक फॉर्मूला तलाश रही है. माना जा रहा है कि सिद्धारमैया को राज्यसभा भेजे जाने से कर्नाटक में नेतृत्व बदलाव आसान हो सकता है, जबकि पार्टी राज्य में संतुलन बनाए रखने की कोशिश कर रही है.
CM Siddaramaiah Resignation Today LIVE: आलाकमान के सख्त रुख के बाद सिद्दारमैया इस्तीफा देने को हुए तैयार
सीएम सिद्दारमैया बनाम डीके शिवकुमार लाइव: कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मंगलवार को नई दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान से मुलाकात की. सूत्रों के मुताबिक, पार्टी नेतृत्व ने सिद्धारमैया से मुख्यमंत्री पद छोड़कर डीके शिवकुमार के लिए रास्ता साफ करने को कहा है. इसके बाद सिद्धारमैया ने अपने आवास पर मंत्रियों और पार्टी नेताओं के साथ ब्रेकफास्ट बैठक बुलाई. राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि सिद्धारमैया आज बाद में राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं. हालांकि, कांग्रेस की ओर से अब तक नेतृत्व परिवर्तन पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.
CM Siddaramaiah Resignation Today LIVE: रणदीप सुरजेवाला ने सिद्दारमैया के इस्तीफा पर क्या बोले?
सीएम सिद्दारमैया बनाम डीके शिवकुमार लाइव: कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के इस्तीफे के संकेत तेज हो गए हैं. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस हाईकमान का संदेश मिलने के बाद कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से बातचीत की. बताया जा रहा है कि सुरजेवाला ने संकेत दिए हैं कि मुख्यमंत्री गुरुवार को इस्तीफा देने पर विचार कर रहे हैं. दिल्ली में कांग्रेस नेतृत्व के साथ हुई बैठकों के बाद राज्य की राजनीति में हलचल बढ़ गई है.
CM Siddaramaiah Resignation Today LIVE: कांग्रेस विधायक का दावा आज शाम 3 बजे तक इस्तीफा देंगे सिद्दारमैया
सीएम सिद्दारमैया बनाम डीके शिवकुमार लाइव: कर्नाटक की राजनीति में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज हो गई हैं. कांग्रेस विधायक अशोक एम. पट्टन ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री सिद्दारमैया गुरुवार दोपहर 3 बजे के बाद राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं. पट्टन के मुताबिक, पार्टी नेतृत्व ने बदलाव का संकेत दे दिया है और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को अगला मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है. हालांकि, कांग्रेस की ओर से अब तक आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की गई है. पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान के साथ लगातार बैठकों के बाद राज्य में सत्ता परिवर्तन की चर्चाएं तेज हैं. पार्टी के भीतर इस मुद्दे पर राजनीतिक हलचल बनी हुई है.
CM Siddaramaiah Resignation Today LIVE: सिद्दारमैया के आवास पर पहुंचने लगे विधायक
सीएम सिद्दारमैया बनाम डीके शिवकुमार लाइव: कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच गुरुवार को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के आधिकारिक आवास ‘कावेरी’ में कांग्रेस नेताओं की अहम ब्रेकफास्ट बैठक हुई. बैठक में मंत्री प्रियांक खड़गे, केजे जॉर्ज, एमबी पाटिल, रामलिंगा रेड्डी और एचके पाटिल समेत कई वरिष्ठ नेता पहुंचे. उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के भी बैठक में शामिल होने की संभावना जताई गई. राज्य में कांग्रेस सरकार के तीन साल पूरे होने के बाद नेतृत्व बदलाव की चर्चाओं ने फिर जोर पकड़ लिया है. सूत्रों के मुताबिक डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर पार्टी के भीतर लगातार मंथन जारी है. इससे पहले सिद्धारमैया और शिवकुमार ने दिल्ली में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की थी.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



