Image Slider

होमवीडियोमनोरंजन‘ज्यादा खुश रहने से’ एक्ट्रेस की समस्या पर श्री श्री रवि शंकर ने दोहराया गाना, भगवान शिव की कहानी सुना दिया समाधान

X

title=

‘ज्यादा खुश रहने से’ एक्ट्रेस की समस्या पर श्री श्री रवि शंकर ने दोहराया गाना, भगवान शिव की कहानी सुना दिया समाधान

 

नई दिल्ली: टीवी के सुपरस्टार गौरव खन्ना की पत्नी और एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला श्री श्री रवि शंकर के पास अपनी एक अनूठी समस्या लेकर पहुंचीं. एक्ट्रेस अपनी समस्या के बारे में बताते वक्त लगातार मुस्कुरा रही थीं. उन्होंने अपने गुरु से पूछा, ‘मैं मुंबई से एक एक्ट्रेस हूं. हम जो कुछ भी करते हैं, पब्लिक बहुत जज करती है. मैं बहुत ज्यादा खुश रहने की वजह से अपराधबोध में हूं. आप हमेशा कहते हैं कि हमेशा खुश रहो. मगर मैं ऐसा करती हूं, तो लगता है कि लोगों को इससे ठेस पहुंची है. वह इतनी खुश क्यों है? नाचती क्यों रहती है? मुझे समझ नहीं आता कि दुखी रहना क्या ट्रेंड बन गया है. कहीं जाकर थोड़ा गंभीर या परिपक्व बर्ताव करना चाहिए, ताकि लोग मुझे स्वीकार करें?’ श्री श्री रवि शंकर समझाते हुए कहते हैं, ‘वे स्वीकार करें या न करें, तुम्हें क्या फर्क पड़ेगा? फर्क पड़ रहा है न. मस्ती में रहो न फिर. वो गाना है न- कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना. मैं एक और बात बताता हूं. कई बार लोग हमारी खुशी समझ नहीं पाते हैं, इसलिए थोड़ा कंट्रोल तरीके से उन्हें दिखाना चाहिए. पूरा दिखाने की जरूरत नहीं है. गंगा ज्ञान है. अगर वह सीधा धरती पर उतरती, तो लोग उसे संभाल नहीं पाते. इसलिए, शिव भगवान ने उसे अपनी जटा में बांधकर थोड़ी सी एक धारा छोड़ी है. बाकी तो अंदर रख ली. जहां पर जितने लोग जिस हिसाब से समझते हैं, उस हिसाब से दिखाओ.’

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||