Image Slider

Last Updated:

Meeruth Crime News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक पिता ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी और चुपचाप उसका अंतिम संस्कार कर दिया. जब ननिहाल पक्ष के लोग आए तब हत्या का राज खुला. आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला.

सौतेली मां के कहने पर पिता ने किया बेटी की मर्डर, चुपचाप कर दिया अंतिम संस्कारZoom

कातिल पिता अरेस्ट.

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद हत्या कि वारदात को छुपाने के लिए आनन-फानन में बेटी का अंतिम संस्कार भी कर दिया. लेकिन ननिहाल पक्ष के लोगों ने जब एतराज किया तो हकीकत पर से पर्दा उठ गया और आरोपी पिता और सौतेली मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

घटना मेरठ के थाना भावनपुर क्षेत्र के गोकुलधाम कॉलोनी की है. जहां खुशी नाम की लड़की कक्षा 12 की छात्रा थी. बताया जा रहा है कि कम उम्र में खुशी की मां की मृत्यु हो चुकी थी. जिसके बाद पिता कपिल भारद्वाज ने दूसरी शादी कर ली. सौतेली मां का व्यवहार खुशी के प्रति अच्छा नहीं था. आए दिन सौतेली मां उसकी पिटाई करती थी. दोनों के बीच तनातनी रहती थी. इसके बाद पिता ने अपनी पत्नी के कहने में आकर अपनी ही बेटी को मौत के घाट उतार डाला.

इतना ही नहीं हत्या की इस घटना को छुपाने के लिए पति-पत्नी ने बेटी की बुखार से मौत की झूठी कहानी रच डाली. इसके बाद आनन-फानन में उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया. खुशी की ननिहाल के लोगों को जब पता चला तो फिर कोहराम मच गया. परिजन घर पहुंचे तो पता चला कि शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया. जिसके बाद ननिहाल पक्ष के लोगों ने मृतका के माता-पिता पर मुकदमा दर्ज कराया.

पुलिस ने जब पूछताछ की तो हकीकत पर से पर्दा उठ गया और पिता कपिल भारद्वाज ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरोपी ने बताया कि उसने अपनी ही बेटी की तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी और फिर अंतिम संस्कार भी कर दिया. फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी में जुटी है.

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||