रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जोहरी पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के गंभीर आरोप लगे हैं. एक महिला ने उन पर नशीला पदार्थ पिलाने, छेड़छाड़ करने और बंधक बनाने का आरोप लगाया है. सैनी एस. जोहरी के खिलाफ चंडीगढ़ में एफआईआर दर्ज हुई है. हालांकि, कोर्ट से उनको अग्रिम जमानत मिल गई है. यह विवाद ऐसे समय में आया है जब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही है. जल्द ही फिल्म नेटफ्लिक्स पर भी रिलीज होने वाली है, लेकिन इस कानूनी मामले ने फिल्म की शानदार सफलता के बीच एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है.
प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जोहरी की बढ़ी मुश्किलें.
नई दिल्ली: रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों अपनी जबरदस्त कमाई के साथ-साथ एक विवाद की वजह से चर्चा में है. फिल्म के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस जोहरी पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के गंभीर आरोप लगे हैं. चंडीगढ़ के सेक्टर-17 पुलिस स्टेशन में एक महिला ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है. हालांकि, ताजा जानकारी के मुताबिक, सैनी एस जोहरी ने इस मामले में अदालत से अग्रिम जमानत हासिल कर ली है. यह खबर तब सामने आई है, जब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना रही है और फैंस इसके दोनों पार्ट्स को खूब पसंद कर रहे हैं.
महिला ने अपनी शिकायत में जो आरोप लगाए हैं, वे काफी चौंकाने वाले और डराने वाले हैं. पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उन्हें एक फाइव स्टार होटल में बुलाया, जहां उनके साथ बदतमीजी की गई और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी हुई. महिला का यह भी आरोप है कि उन्हें वहां बंधक बनाकर रखा गया और उनकी ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिलाया गया, जिससे उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई. इन संगीन आरोपों ने इंडस्ट्री में हड़कंप मचा दिया है, क्योंकि ‘धुरंधर’ इस साल की सबसे सफल फिल्मों में से एक रही है.
ओटीटी पर स्ट्रीम होने को तैयार ‘धुरंधर 2’
फिल्म एक तरफ जहां कानूनी पचड़ों में फंसी है, वहीं दूसरी तरफ नेटफ्लिक्स पर इसके डिजिटल प्रीमियर की तैयारियां जोरों पर है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह स्पाई-थ्रिलर अब ‘धुरंधर: रॉ एंड अनदेखा’ के नाम से ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है. इसमें फिल्म के अनकहे पहलुओं को दिखाया गया है. रणवीर सिंह स्टारर फिल्म हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु में भी उपलब्ध है. अब देखना यह है कि इस कानूनी विवाद का फिल्म की इमेज और इसके डिजिटल रिलीज पर क्या असर पड़ता है, क्योंकि यह मामला अब काफी तूल पकड़ चुका है.
About the Author
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



