Image Slider

Last Updated:

Ranveer Singh ‘Don 3’ Controversy: ‘डॉन 3’ को लेकर चल रहा विवाद अब उस मोड़ पर पहुंच गया है जहां ईगो, पैसा और स्टारडम टकरा रहे हैं. एक तरफ फरहान अख्तर और FWICE नियमों और कॉन्ट्रैक्ट का हवाला देकर रणवीर को अपनी ताकत का एहसास कराने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ रणवीर सिंह के पास ₹3000 करोड़ के ‘धुरंधर’ की मजबूत ढाल है, जिसे भेद पाना किसी भी यूनियन के लिए मुश्किल होगा. इतिहास बताता है कि फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे बड़े विवाद आखिर में बंद कमरे में मीटिंग, पैसों के सेटलमेंट और आपसी समझौतों से खत्म होते हैं. यह देखना दिलचस्प होगा कि ‘धुरंधर’ रणवीर सिंह इस कानूनी पचड़े से खुद को कैसे निकालते हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

जानिए, रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच यह विवाद कैसे खत्म होगा?

नई दिल्ली. यह विवाद सिर्फ बॉलीवुड के दो बड़े दिग्गजों के बीच की लड़ाई नहीं है, बल्कि फिल्म प्रोडक्शन कॉन्ट्रैक्ट, सुपरस्टार्स के कमिटमेंट और सिनेमाई यूनियनों की ताकत से जुड़ा एक मुश्किल मुद्दा है. नीचे दिए गए डिटेल्ड प्वाइंट्स के जरिए इस पूरे विवाद के पीछे के मुख्य कारणों और कानूनी पहलुओं को समझें.

1. FWICE का ‘नॉन-कोऑपरेशन’ असल में क्या है और इसका टेक्निकल मतलब क्या है?

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) इंडियन फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा और सबसे पावरफुल फेडरेशन है. इसमें 4 से 5 लाख के आसपास वर्कर और मेंबर हैं, जिनमें टेक्नीशियन, जूनियर आर्टिस्ट, स्पॉट बॉय, कैमरामैन, सेट डिजाइनर और एडिटर शामिल हैं. जब यह ऑर्गनाइजेशन किसी आर्टिस्ट के खिलाफ ‘नॉन-कोऑपरेशन’ का ऐलान करता है, तो इसका सीधा मतलब है कि फेडरेशन का कोई भी मेंबर उस एक्टर के प्रोजेक्ट पर काम नहीं करेगा. टेक्नीशियन और क्रू मेंबर के बिना किसी भी फिल्म की शूटिंग या पोस्ट-प्रोडक्शन नामुमकिन है. टेक्निकली, इससे रणवीर सिंह के आने वाले सभी प्रोजेक्ट पर बड़ा ब्रेक लग सकता है, क्योंकि कोई भी नया प्रोड्यूसर ऐसे एक्टर को साइन करने से डरेगा जिसके क्रू मेंबर सेट पर काम करने से मना कर दें.

2. 45 करोड़ के डैमेज कंट्रोल का पूरा हिसाब

फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस, एक्सेल एंटरटेनमेंट का दावा है कि ‘डॉन 3’ एक बहुत बड़ी एक्शन फिल्म है. इंटरनेशनल स्टंट डायरेक्टर्स को कई महीनों से एडवांस पेमेंट किया जा रहा था, सेट डिजाइन फाइनल हो चुके थे और एडवांस पेमेंट से कई लोकेशन बुक की जा चुकी थीं. रणवीर सिंह के अचानक पीछे हटने से यह सारा इन्वेस्टमेंट और महीनों की प्लानिंग एक ही झटके में बर्बाद हो गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म पर स्क्रिप्टिंग से लेकर प्री-विजुअलाइजेशन तक लगभग 45 करोड़ खर्च हुए थे और अब वे कानूनी तौर पर रणवीर सिंह से रीइंबर्समेंट चाहते हैं.

3. क्या यह बैन ₹3000 करोड़ की ‘धुरंधर’ के सामने सिर्फ एक दिखावा होगा?

बॉलीवुड हमेशा उगते सूरज को सलाम करता है. रणवीर सिंह की हाल ही में आई फिल्म ‘धुरंधर’ और इसके सीक्वल ‘धुरंधर 2’ ने मिलकर ₹3,000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है. वह अब डिस्ट्रीब्यूटर और थिएटर के लिए एक भरोसेमंद नाम बन गए हैं. जब कोई एक्टर इस लेवल की कमाई करता है, तो बड़े कॉर्पोरेट स्टूडियो और प्रोड्यूसर गिल्ड अक्सर यूनियन के फैसलों के बीच बीच-बचाव करने के लिए दखल देते हैं. अगर ऐसा होता है तो FWICE को देर-सवेर रणवीर की बॉक्स ऑफिस वैल्यू से समझौता करना ही पड़ेगा, क्योंकि कोई भी बड़ा स्टूडियो रणवीर के साथ अपनी फिल्में बंद नहीं करना चाहेगा.

  1. मिड 2023-2024: फरहान अख्तर ने शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह को नए जमाने का ‘डॉन’ अनाउंस किया. शुरू में फैंस बंटे हुए थे, लेकिन रणवीर की एनर्जी ने फिल्म के लिए जबरदस्त हाइप पैदा की.
  2. 2025-2026 की शुरुआत: इस बीच, रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ और उसके बाद रिलीज हुई ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी. फिल्म ने दुनिया भर में 3000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. इस जबरदस्त सफलता के बाद, रणवीर सिंह की मार्केट वैल्यू आसमान छूने लगी और उन्हें कई बड़े सोलो प्रोजेक्ट्स के ऑफर मिलने लगे.
  3. मार्च-अप्रैल 2026: ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद, रणवीर सिंह अपनी अगली फिल्मों की स्क्रिप्ट को लेकर ज्यादा सतर्क हो गए. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर फरहान अख्तर की लिखी ‘डॉन 3’ की फाइनल स्क्रिप्ट और एक्शन सीन से पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे. इसलिए रणवीर सिंह ने ‘डॉन 3’ छोड़ने का फैसला किया.
  4. मई 2026 की शुरुआत: फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट ने रणवीर के फिल्म से अचानक बाहर निकलने के बाद कड़ा रुख अपनाया. उन्होंने द्वारा किया कि इस तरह रणवीर के अचानक फइल्म छोड़ने से उन्हें 45 करोड़ का सीधा नुकसान हुआ है, जिसे रणवीर को चुकाना होगा.
  5. सोमवार, 25 मई 2026: यह विवाद तब अपने पीक पर पहुंच गया जब प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन की एक शिकायत पर संज्ञान लेते हुए फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने सोमवार 25 मई को रणवीर सिंह के खिलाफ ‘नॉन-कोऑपरेशन’ का ऑफिशियल नोटिस जारी किया. फेडरेशन ने अपने सभी मेंबर्स को रणवीर के साथ काम न करने का निर्देश दिया.

About the Author

authorimg

Pratik ShekharEntertainment Headपिछले 15 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में एक्टिव, प्रतीक शेखर अभी News18 में एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रहे हैं. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की गहरी समझ के साथ, प्रतीक ने खुद को एक अनुभवी फिल्म क्रिटिक और इ…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||