Image Slider

राजधानी दिल्ली इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। सूरज दिन में आंखें तरेर कर कहर बरपा रहा है तो रातें भी राहत देने के बजाय तपिश का बोझ बढ़ा रही हैं। हालात ऐसे हैं कि दिन तो क्या, अब रातों की नींद भी गर्मी ने छीन ली है। रविवार की रात बीते करीब 14 वर्षों में मई महीने की सबसे गर्म रात के रूप में दर्ज हुई। 

सोमवार को भी मौसम ने कोई राहत नहीं दी। आसमान से जैसे आग बरसती रही। दिनभर लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल रखा। दिल्ली के अधिकांश इलाकों में तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। लगातार दसवें दिन पारा 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||