Last Updated:
Vaibhav Sooryavanshi Riyan Parag: मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी चाहते थे कि रियान पराग और वैभव सूर्यवंशी की साथ में एक तस्वीर क्लिक की जाए, लेकिन राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ये बोलकर- आगे बढ़ गए कि हम कोई फिल्म स्टार नहीं हैं. इस दौरान पीछे खड़े 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन देखने लायक था.X`
रियान पराग और वैभव सूर्यवंशी का वीडियो वायरल
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) अब किसी पहचान के मोहताज नहीं रहे. उम्र भले ही 15 साल हो, लेकिन जब ‘बिहार का ये लाल’ बल्ला चलाता है तो दुनिया भर के गेंदबाज पानी मांगने लगते हैं. आईपीएल 2026 में भी उनका बल्ला जमकर बोल रहा है. इंडिया ‘ए’ स्क्वॉड में भी उनकी पहली बार एंट्री हो चुकी है. ऐसे में उन्हें अगला सुपरस्टार कहना गलत नहीं होगा. शायद यही कारण है कि जब वह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए तो पैपराजी उनकी फोटो चाहते थे, लेकिन उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने अजीबोगरीब कारण देते हुए इनकार कर दिया.
पैपराजी: ‘सर, क्या हम आपकी और वैभव की एक साथ तस्वीर ले सकते हैं?”
रियान पराग: ‘अरे, हम फिल्म स्टार तो नहीं हैं.’
इसी बीच, वैभव सूर्यवंशी, रियान को ऐसे देख रहे थे जैसे कह रहे हों, ‘तुम भले ही स्टार न हो, लेकिन मैं तो स्टार हूं ही.’
वैभव सूर्यवंशी और रियान पराग आईपीएल 2026
चलिए इस पूरी घटना का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे दिखाते हैं.
Paparazzi: “Sir, can we get a photo of you and Vaibhav together?”
Riyan Parag: “Arre, we’re not film stars.” 😹
Meanwhile, Vaibhav Suryavanshi was looking at Riyan like, “You may not be a star, but I definitely am.” 😭 pic.twitter.com/n3yPdBR3zv
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


