AKTU Paper Leak News: एकेटीयू में पेपर लीक होने के बाद बीटेक के छठें सेमेस्टर की कंप्यूटर साइंस की परीक्षा रद्द कर दी गई है. अब दोबारा 5 जून को परीक्षा आयोजित कराई जाएगी. वहीं इस पेपर लीक की जांच भी शुरू कर दी गई है.
एकेटीयू में पेपर लीक होने के बाद रद्द हुई परीक्षा.
छात्र के मोबाइल में पूरा प्रश्नपत्र मिला. परीक्षा केंद्र पर नकल की पर्चियां भी बरामद की गई हैं. पर्चियों के जवाब प्रश्नपत्र से मिले. परीक्षा शुरू होने से पहले पेपर पहुंचने की आशंका है. कॉलेज की लॉगइन आईडी के दुरुपयोग की आशंका जताई जा रही है. ऑनलाइन डाउनलोड कर पेपर लीक होने का शक जताया गया है. AKTU ने जांच शुरू कर दी है और कॉलेज से जवाब मांगा है. साइबर सेल और नोएडा पुलिस में शिकायत दर्ज कर ली गई है. परीक्षा नियंत्रक प्रो. दीपक नागरिया ने जांच के आदेश दिए हैं.
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में पहली बार सेमेस्टर परीक्षा का पेपर लीक होने का मामला सामने आया है, जिसके बाद परीक्षा रद्द कर दी गई. अब 5 जून को दोबारा परीक्षा होगी. इस घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों पर कार्रवाई की बात कही जा रही है. बता दें कि बीते 21 मार्च को बीटेक कंप्यूटर साइंस छठे सेमेस्टर के छात्रों की कंप्यूटर नेटवर्क विषय की परीक्षा आयोजित की गई थी.
About the Author
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


