समय के साथ, हम टेलीविजन के किरदारों और उनकी ज़िंदगी से जुड़ने लगते हैं. किसी भी डेली सोप के कुछ एपिसोड्स के बाद ही शो का मुख्य किरदार घर-घर में मशहूर हो जाता है. सीरियल के लीड रोल का नाम और उसके डायलॉग्स देखते ही देखते ट्रेंड बन जाते हैं. इसके अलावा, शो की रोमांटिक जोड़ियों से लेकर मज़ेदार जोड़ी तक, ये कपल्स कभी भी दर्शकों का दिल जीतने का मौका नहीं छोड़ते. हालांकि, जो कुछ हम ऑन-स्क्रीन देखते हैं, वह ऑफ-स्क्रीन वैसा नहीं होता.
यहां हम आपको 6 ऐसे पॉपुलर टीवी कपल्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें हम ऑन-स्क्रीन साथ देखना पसंद करते थे, लेकिन असल ज़िंदगी में इनके बीच कोल्ड वॉर चल रही थी. उनके झगड़े या मतभेदों के कारण उन्होंने अपने रिश्ते को सिर्फ प्रोफेशनल तक सीमित रखा, जिससे दर्शकों को कभी भी उनके बीच किसी तरह की अनबन का शक नहीं हुआ. इस कड़ी में पहला नाम ‘अनुपमा’ फेम रुपाली गांगुली और सुधांशु पांडे के आता है.
टीवी का सबसे पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ है. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि रुपाली और उनके ऑन-स्क्रीन एक्स-हसबैंड सुधांशु के बीच कोल्ड वॉर चलती थी.. शो के सेट से खबरें आई थीं कि सुधांशु ने शो का एक प्रोमो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था, लेकिन उसमें रूपाली को टैग नहीं किया. हालांकि, इन अफवाहों को खारिज करते हुए रूपाली ने सुधांशु को अपने बर्थडे पर बुलाया था और दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थीं.
हिना खान और करण मेहरा कभी टीवी के सबसे पसंदीदा ऑन-स्क्रीन कपल्स में से एक थे. दोनों ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में एक-दूसरे अपॉजिट किरदार निभाए. लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों सेट पर एक-दूसरे से बात नहीं करते थे और उनका रिश्ता पूरी तरह प्रोफेशनल था. टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, 2019 में करण ने इस बारे में बात करते हुए कहा था कि दोनों कभी दोस्त नहीं थे. उनका रिश्ता प्रोफेशनल था.
Add News18 as
Preferred Source on Google
टीवी का सबसे लंबा चलने वाला फैमिली ड्रामा ‘ये है मोहब्बतें’ था. इसमें दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल की जोड़ी उस समय की सबसे हिट जोड़ी थी. लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ऑफ-स्क्रीन अच्छे दोस्त नहीं थे. हालांकि, दोनों ने हमेशा इंटरव्यू में इन अफवाहों को नकारा और कहा कि असल ज़िंदगी में वे अच्छे दोस्त हैं.
टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई और दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला ने ‘दिल से दिल तक’ शो में पति-पत्नी का किरदार निभाया था. लेकिन ऑफ-स्क्रीन दोनों के बीच कोल्ड वॉर चल रही थी. इसकी झलक ‘बिग बॉस 13’ के घर में भी देखने को मिली थी.
‘बिग बॉस 13’ में रहते हुए रश्मि देसाई ने बताया था कि सिद्धार्थ ने उन्हें शो से निकलवाने की कोशिश की थी, लेकिन मेकर्स ने ऐसा नहीं किया. हालांकि, सिद्धार्थ के निधन के बाद रश्मि ने उनके साथ हुई लड़ाइयों पर भी दुख जताया था. सिद्धार्थ की मौत के साथ ही उनका झगड़ा खत्म हुआ.
विवियन डिसेना और दृष्टि धामी पॉपुलर शो ‘मधुबाला – एक इश्क एक जुनून’ के लीड किरदार थे. ऑन-स्क्रीन इनकी केमिस्ट्री हिट थी, लेकिन ऑफ-स्क्रीन दोनों की बॉन्डिंग कुछ और ही थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों आपस में बात भी नहीं करते थे.
श्वेता तिवारी और सीज़ेन खान ने ‘कसौटी ज़िंदगी के’ के पहले सीजन में साथ काम किया था. इनकी केमिस्ट्री को देशभर में लाखों दर्शकों ने पसंद किया. लेकिन बाद में अफवाहें आईं कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं रहा और वे एक-दूसरे को बर्दाश्त भी नहीं कर सकते थे. एक इंटरव्यू में सीज़ेन ने श्वेता को ‘पहली और आखिरी गलती’ तक कह दिया था.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



