Image Slider

109 players participated in the table tennis tournament

मोहननगर के आईटीएस में हुए टेबल टेनिस टूर्नामेंट में विजता खिलाड़ी। स्रोत: संस्थान



साहिबाबाद। मोहननगर स्थित आईटीएस कॉलेज में एसोसिएशन ऑफ टेबल टेनिस के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय द्वितीय गाजियाबाद डिस्ट्रिक्ट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट-2026 में जिले के 109 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन आईटीएस स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के निदेशक डॉ. अजय कुमार, स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर डॉ. डीके. पांडेय और गाजियाबाद एसोसिएशन ऑफ टेबल टेनिस के सचिव ऋषि राज त्यागी ने किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में अंडर-11 वर्ग में दर्शिल जोशी और आलिया कुरैशी विजेता रहे। अंडर-13 में विक्रम दुबे और आन्या सिंह ने जीत हासिल की। अंडर-15 में रुद्र मिश्रा और अनिका सिंह, अंडर-17 में विक्रम दुबे और मनीषा जैन विजेता बने। अंडर-19 वर्ग में अर्नव पवार और याशिका तिवारी ने पहला स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में सार्थ मिश्रा और महिला वर्ग में याशिका तिवारी विजेता रहीं। समापन समारोह में विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। आईटीएस ग्रुप के वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा और चेयरमैन डॉ. आरपी चड्ढा ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||