Image Slider

होमताजा खबरदेशराजौरी में फिर गूंजी गोलियों की आवाज, घने जंगलों में घिरे आतंकी, मुठभेड़ जारी

Last Updated:

सुरक्षाबलों को परी नाला इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिली थी. इसके बाद भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया. तलाशी अभियान के दौरान घात लगाए बैठे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर अचानक फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई.

राजौरी में फिर गूंजी गोलियों की आवाज, घने जंगलों में घिरे आतंकी, मुठभेड़ जारीZoom

जम्मू-कश्मीर के राजौरी स्थित परी नाला इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई.

जम्मू-कश्मीर के राजौरी स्थित परी नल्लाह इलाके में शनिवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. इलाके में रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक इलाके में दो आतंकियों के छिपे होने की आशंका जताई जा रही है.

सूत्रों के अनुसार, सुरक्षाबलों को परी नाला इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिली थी. इसके बाद भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया. तलाशी अभियान के दौरान घात लगाए बैठे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर अचानक फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई.

मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है. अतिरिक्त जवानों को भी मौके पर भेजा गया है ताकि आतंकियों के भागने के सभी रास्तों को बंद किया जा सके. अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन अभी जारी है और इलाके में लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. सुरक्षा एजेंसियां आसपास के जंगलों और पहाड़ी क्षेत्रों में भी सघन सर्च अभियान चला रही हैं.

About the Author

authorimg

Saad Omarसाद बिन उमर को पत्रकारिता के क्षेत्र में 15 साल से अधिक का अनुभव है, जिनमें से 12 साल उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता को दिए है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने आज तक, एनडीटीवी, पीटीआई और नया इंडिया जैसे प्र…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||