Image Slider

Last Updated:

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में एक निजी अस्पताल में छात्रा से रेप का गंभीर मामला सामने आया है. आरोप है कि बीकेटी स्थित तेजस अस्पताल के डॉक्टर ने छात्रा से रेप की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को हिरासत में ले लिया है. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मामले का संज्ञान लेते हुए अस्पताल को सील करने और आरोपी डॉक्टर की डिग्री सस्पेंड करने का आदेश दिया है.

ख़बरें फटाफट

लखनऊ में इलाज के लिए एडमिट नाबालिग छात्रा से डॉक्टर ने किया रेपZoom

राजधनी लखनऊ के तेजस हॉस्पिटल में नाबालिग छात्र से रेप

लखनऊ. राजधानी लखनऊ के एक निजी अस्पताल से बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है. बक्शी का तालाब स्थित तेजस हॉस्पिटल में इलाज के लिए एडमिट हुई 12वीं की छात्रा से रेप का आरोप लगा है. आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टर वीके गिरी ने नाबालिग छात्रा के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया. वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा. इस घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने तेजस अस्पताल को सील करने और आरोपी डॉक्टर का लाइसेंस रद्द करने के निर्देश दिए हैं.

पूरा मामला बीकेटी थाना क्षेत्र स्थित तेजस हॉस्पिटल का है. हॉस्पिटल में तीन दिन पहले मानसिक स्वास्थ्य समस्या की शिकायत पर एक इंटर की छात्रा को भर्ती कराया गया था. अस्पताल में ही तैनात डॉक्टर वीके गिरी पर इस छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है. दुष्कर्म की घटना के बाद पीड़िता छात्रा की हालत और बिगड़ गई. परिजनों ने तुरंत बीकेटी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया जा रहा है.

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त एक्शन

उत्तर प्रदेश के डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस मामले में तुरंत संज्ञान लिया और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. ब्रजेश पाठक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए बताया कि ‘तेजस हॉस्पिटल को तत्काल सील करने के आदेश दिए गए हैं. साथ ही आरोपी डॉक्टर वीके गिरी का चिकित्सकीय लाइसेंस तुरंत निलंबित कर दिया गया है. आरोपी की आयुर्वेदिक डिग्री जब्त करने के लिए आयुर्वेदिक विभाग को पत्र लिखा गया है, ताकि वह भविष्य में कभी भी प्रैक्टिस न कर सके. डिप्टी सीएम ने लिखा, “उत्तर प्रदेश सरकार पीड़ित बिटिया एवं उसके परिवार के साथ है. भरोसा दिलाता हूं कि आरोपी डॉक्टर को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी.”

About the Author

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाताअमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||