Image Slider

नई दिल्ली. बॉलीवुड में जब भी रोमांटिक-कॉमेडी जॉनर की बात आती है, तो सैफ अली खान का नाम सबसे पहले जेहन में आता है. उन्होंने अर्बन, कूल और थोड़े कन्फ्यूज्ड लवर बॉय के किरदारों को जिस खूबसूरती से जिया, उसने इस जॉनर को नए मायने दिए. अगर आप भी वीकेंड पर हल्की-फुल्की, मजेदार और प्यार से भरी फिल्मों का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो ओटीटी पर सैफ अली खान की 6 बेहतरीन रॉम-कॉम एकदम परफेक्ट चॉइस हैं.

सैफ अली खान ने अपने करियर की शुरुआत में रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों में खूब काम किया है, चाहे वो ‘हम तुम’ हो या फिर ‘कल हो ना हो’, इन फिल्मों में उनके काम की बहुत तारीफ हुई. आज हम आपको उनकी की 6 रॉम-कॉम मूवीज के नाम बताते हैं, जिनका लुत्फ आप घर बैठे अलग-अलग ओटीटी पर उठा सकते हैं. यहां पर देखिए लिस्ट.

ओटीटी पर मौजूद सैफ अली खान की बेस्ट रोमांटिक कॉमेडी फिल्में

हम तुम (2004)

इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में सैफ अली खान के साथ रानी मुखर्जी लीड किरदार में नजर आई थीं. यह कहानी है करण और रिया की, जो पहली मुलाकात में एक-दूसरे को बिल्कुल नापसंद करते हैं. वक्त के साथ उनकी राहें बार-बार टकराती हैं. नफरत से शुरू हुआ यह सफर दोस्ती और फिर धीरे-धीरे गहरे प्यार में बदल जाता है. लड़के और लड़की के बीच के इसी खूबसूरत कशमकश को फिल्म में कार्टून कैरेक्टर्स ‘हम’ और ‘तुम’ के जरिए बड़े मजेदार ढंग से दिखाया गया है. 7 रेटिंग वाली यह मूवी नेटफ्लिक्स पर अवेलेबल है.

कल हो ना हो (2003)

यह एक ऐसी कल्ट फिल्म है, जो हंसाने के साथ-साथ खूब रुलाती भी है. कहानी नैना की है, जो अपनी जिंदगी से परेशान है. तभी उसकी लाइफ में खुशमिजाज अमन (शाहरुख खान) की एंट्री होती है, जो उसे जीना सिखाता है. नैना का दोस्त रोहित (सैफ अली खान) उससे गुपचुप प्यार करता है. जब अमन को पता चलता है कि वह खुद गंभीर रूप से बीमार है, तो वह नैना और रोहित को मिलाने की कोशिश में जुट जाता है. इस मूवी की रेटिंग 7.9 है और इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

दिल चाहता है (2001)

यह फिल्म बॉलीवुड में दोस्ती और रोमांस की परिभाषा बदलने वाली कल्ट क्लासिक मानी जाती है. कहानी तीन पक्के दोस्तों आकाश, समीर (सैफ अली खान) और सिड की है. समीर एक ऐसा लड़का है जो हर दूसरी लड़की के प्यार में पड़ जाता है और हर बार उसका दिल टूट जाता है. लेकिन जब उसकी जिंदगी में पूजा की एंट्री होती है, तो उसे पहली बार मैच्योरिटी और सच्चे प्यार का एहसास होता है. फिल्म में सैफ की कॉमिक टाइमिंग और मासूमियत ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. 8 रेटिंग वाली इस मूवी को आप एपल टीवी पर देख सकते हैं.

सलाम नमस्ते (2005)

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में सेट यह फिल्म अपने दौर से काफी आगे की थी. यह कहानी है शेफ निखिल (सैफ) और आरजे अंबर (प्रीति जिंटा) की, जो एक-दूसरे से प्यार करने के बाद लिव-इन रिलेशनशिप में रहने का फैसला करते हैं. हालांकि, जब अंबर प्रेग्नेंट हो जाती है, तो दोनों के बीच जिम्मेदारियों और कमिटमेंट को लेकर गंभीर मतभेद शुरू हो जाते हैं. फिल्म में लिव-इन और अनप्लांड प्रेग्नेंसी जैसे मैच्योर टॉपिक को बेहद हल्के-फुल्के और कॉमिक अंदाज में पेश किया गया है. सलाम नसम्ते की रेटिंग 6.2 है. इसका लुत्फ आप नेटफ्लिक्स पर उठा सकते हैं.

लव आजकल (2009)

सैफ अली खान की इश फिल्म में दो अलग-अलग दौर की प्रेम कहानियों को दिखाया गया है. जय और मीरा आज के जमाने के प्रैक्टिकल कपल हैं, जो करियर के लिए बिना किसी ड्रामे के ब्रेकअप कर लेते हैं. वहीं, वीर सिंह (ऋषि कपूर) जय को अपने जमाने की पुरानी और सच्ची मोहब्बत का किस्सा सुनाता है. वीर सिंह की कहानी सुनते-सुनते जय को एहसास होता है कि प्यार में दूरी या प्रैक्टिकल सोच नहीं, बल्कि दिल का जुड़ाव मायने रखता है. सैफ अली खान की इस मूवी की रेटिंग 6.8 है. इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

कॉकटेल (2012)

यह एक बेहद मॉडर्न और उलझी हुई लव ट्राएंगल स्टोरी है. गौतम (सैफ अली खान) एक बिंदास और फ्लर्ट करने वाला लड़का है, जो वेरोनिका (दीपिका पादुकोण) के साथ लिव-इन में रहने लगता है. ट्विस्ट तब आता है जब गौतम को वेरोनिका की बेहद सीधी और घरेलू स्वभाव वाली सहेली मीरा (डायना पेंटी) से प्यार हो जाता है. फिल्म दोस्ती, प्यार, जलन और कमिटमेंट के बीच होने वाली कशमकश और जज्बातों को बड़े ही स्टाइलिश और म्यूजिकल अंदाज में बयां करती है. यह मूवी प्राइम वीडियो पर मौजूद है और इसकी रेटिंग 6.3 है.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||