Image Slider

Last Updated:

Firozabad News: फिरोजाबाद जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के बड़ा हादसा हो गया. कानपुर से गुरुग्राम जा रही वॉल्वो बस की टक्कर ट्रक से हो गई. टक्कर के बाद बस में आग लग गई. इस हादसे में बस ड्राइवर और कंडक्टर की जलकर मौत हो गई, जबकि 20 यात्री घायल हैं.

ख़बरें फटाफट

आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक और बस की टक्कर के बाद लगी आग, दो की मौतZoom

फिरोजाबाद. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के करीब 2 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया. किलोमीटर संख्या 46 पर एक ट्रक ने वॉल्वो बस की जोरदार टक्कर हो गई, जिसके बाद बस में भीषण आग लग गई. सूचना मिलते ही फायर स्टेशन फिरोजाबाद से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची. दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया.

जानकारी के मुताबिक, बस कानपुर से गुड़गांव जा रही थी. करीब 2 बजे जब सभी यात्री नींद में थे तो बस की टक्कर ट्रक से हो गई. जिसके बाद बस में आग लग गई. चीख-पुकार के बीच यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 यात्री घायल हुए हैं.  सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है. हादसे की सूचना के बाद मौके पर एसपी सिटी, एसडीएम शिकोहाबाद एवं स्थानीय पुलिस बल भी पहुंच गया. जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया. आग बुझने के बाद बस का निरीक्षण किया गया, जिसमें पता चला कि बस चालक शंभू कुमार स्टेयरिंग में फंस गया था और आग की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई.

पुलिस के मुताबिक, बस में 32 यात्री सवार थे. सभी घायलों यात्रियों को स्थानीय पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया. पुलिस और फायर विभाग द्वारा घटना की जांच की जा रही है. वहीं गंभीर रूप से झुलसे परिचालक की भी इलाज के दौरान मौत हो गई.

About the Author

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाताअमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||