Image Slider

Cash, mobile phone and clothes stolen from a youth who had come to take a bath in the Ganga river



नरौरा। राजघाट गंगा घाट पर स्नान करने आए एक युवक का मोबाइल फोन, नकदी और कपड़े घाट से चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। डिबाई क्षेत्र के गांव नगला दानशाहाय जलालपुर निवासी सतेंद्र कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि दस मई को वह गंगा स्नान के लिए राजघाट गंगा घाट आए थे। अपने कपड़े घाट के किनारे रख कर वह नदी में स्नान करने लगे। स्नान कर नदी से निकले तो उनकी पैंट वहां नहीं थी। इसमें उनका साढ़े चौदह हजार कीमत का मोबाइल, 3500 रुपये की नकदी व अन्य कागजात थे। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||