-प्रारंभिक परीक्षा के लिए दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, इन लाइनों पर 15-15 मिनट के अंतराल पर ट्रेनें चलेंगी
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। यूपीएससी की ओर से सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2026 का आयोजन 24 मई को किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) की ओर से 24 मई को चुनिंदा दिल्ली मेट्रो लाइनों पर सेवाएं सामान्य से पहले शुरू की जाएंगी। डीएमआरसी के एक अधिकारी के अनुसार, इस रविवार को लाइन 7 (पिंक लाइन), लाइन 8 (मैजेंटा लाइन) और लाइन 9 (ग्रे लाइन) के सभी टर्मिनल स्टेशनों से मेट्रो सेवाएं सुबह छह बजे से शुरू होंगी। आमतौर पर रविवार को इन लाइनों पर सेवाएं सुबह सात बजे शुरू होती हैं, लेकिन इस बार एक घंटे पहले संचालन किया जाएगा। इन लाइनों पर 15-15 मिनट के अंतराल पर ट्रेनें चलेंगी, जिसके बाद रविवार की सामान्य समय-सारिणी लागू रहेगी। अधिकारी ने बताया कि यह विशेष व्यवस्था उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्रों तक समय पर पहुंचाने और यात्रा को सुगम बनाने के उद्देश्य से की गई है।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



