Image Slider

Last Updated:

विलेन बनकर फिल्मों में एंट्री लेने वाला ये स्टार आज सिनेमा का सबसे बड़ा ‘कम्पलीट एक्टर’ कहलाता है. 66 की उम्र में भी इसका स्वैग और स्टारडम नए एक्टर्स पर भारी पड़ता है. कभी दमदार एक्शन से पर्दा हिलाया तो कभी अपनी नेचुरल एक्टिंग से लोगों को रुला दिया. खास बात ये है कि ये सुपरस्टार सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, सिंगिंग और मार्शल आर्ट्स में भी माहिर है. ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट रखने वाला ये दिग्गज आज भी कई स्टंट खुद करता है. चार दशक से ज्यादा समय से इंडस्ट्री पर राज कर रहा ये स्टार आज भी फैंस के दिलों का ‘लालेट्टन’ बना हुआ है.

नई दिल्ली. भारतीय सिनेमा की दुनिया में एक ऐसा सुपरस्टार भी है, जिसने अपने करियर की शुरुआत हीरो नहीं बल्कि विलेन बनकर की थी. वक्त बदला और वही कलाकार आगे चलकर इंडस्ट्री का ‘कम्पलीट एक्टर’ कहलाया. 66 साल की उम्र में भी इस स्टार का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोलता है. एक्टिंग में महारत हासिल करने वाला यह दिग्गज सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, बल्कि सिंगिंग और मार्शल आर्ट्स में भी कमाल दिखा चुका है. ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट रखने वाला यह अभिनेता अपने दमदार एक्शन और नेचुरल एक्टिंग के लिए जाना जाता है. फिल्मों में इमोशनल किरदार हो, कॉमेडी हो या फिर एक्शन, हर रोल में उसने खुद को साबित किया. यही वजह है कि चार दशक से ज्यादा समय से यह स्टार करोड़ों दिलों पर राज कर रहा है.

Mohanlal, Mohanlal Birthday, Mohanlal unknown facts, Mohanlal Films, mohanlal first movie, Mohanlal age, Mohanlal business, Mohanlal the complete actor, मोहनलाल, मोहनलाल जन्मदिन, मोहनलाल अज्ञात तथ्य, मोहनलाल फिल्म्स, मोहनलाल की पहली फिल्म, मोहनलाल की उम्र, मोहनलाल का बिजनेस

ये कोई और नहीं बल्कि फैंस के ‘लालेटन’ यानी मोहनलाल हैं. मोहनलाल आज अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं. ‘लालेटन’ शब्द का अर्थ हैं ‘प्यारा बड़ा भाई’. चार दशक से ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने एक्शन, कॉमेडी, इमोशनल ड्रामा और गंभीर किरदारों से खुद को भारतीय सिनेमा के सबसे बहुमुखी कलाकारों में शामिल किया है. यही वजह है कि उन्हें ‘द कम्पलीट एक्टर’ भी कहा जाता है. हालांकि, उनकी स्टारडम से जुड़ी कई बातें लोग जानते हैं, लेकिन उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे दिलचस्प किस्से भी हैं, जिनसे बहुत कम लोग वाकिफ हैं. फोटो साभार-@mohanlal/Instagram

Mohanlal, Mohanlal Birthday, Mohanlal unknown facts, Mohanlal Films, mohanlal first movie, Mohanlal age, Mohanlal business, Mohanlal the complete actor, मोहनलाल, मोहनलाल जन्मदिन, मोहनलाल अज्ञात तथ्य, मोहनलाल फिल्म्स, मोहनलाल की पहली फिल्म, मोहनलाल की उम्र, मोहनलाल का बिजनेस

21 मई 1960 को केरल के पथनमथिट्टा जिले में स्थित एलान्थूर गांव में जन्में मोहनलाल ने अपने करियर की शुरुआत हीरो नहीं बल्कि विलेन के तौर पर की थी. साल 1980 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म ‘मंजिल विरिंजा पूक्कल’ में उन्होंने खलनायक का किरदार निभाया था. उनकी नेचुरल एक्टिंग ने पहली ही फिल्म से लोगों का ध्यान खींच लिया और धीरे-धीरे वह इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में शामिल हो गए. फोटो साभार-@mohanlal/Instagram

Add News18 as
Preferred Source on Google

Mohanlal, Mohanlal Birthday, Mohanlal unknown facts, Mohanlal Films, mohanlal first movie, Mohanlal age, Mohanlal business, Mohanlal the complete actor, मोहनलाल, मोहनलाल जन्मदिन, मोहनलाल अज्ञात तथ्य, मोहनलाल फिल्म्स, मोहनलाल की पहली फिल्म, मोहनलाल की उम्र, मोहनलाल का बिजनेस

बहुत कम लोग जानते हैं कि फिल्मों में आने से पहले मोहनलाल भारतीय सेना में भर्ती होना चाहते थे. उन्होंने आर्मी जॉइन करने की कोशिश भी की थी, लेकिन मेडिकल टेस्ट के दौरान वजन से जुड़ी एक छोटी समस्या की वजह से उनका चयन नहीं हो पाया. दिलचस्प बात यह है कि सालों बाद उन्हें प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि दी गई, जो बेहद कम कलाकारों को हासिल होती है. फोटो साभार-@mohanlal/Instagram

Mohanlal, Mohanlal Birthday, Mohanlal unknown facts, Mohanlal Films, mohanlal first movie, Mohanlal age, Mohanlal business, Mohanlal the complete actor, मोहनलाल, मोहनलाल जन्मदिन, मोहनलाल अज्ञात तथ्य, मोहनलाल फिल्म्स, मोहनलाल की पहली फिल्म, मोहनलाल की उम्र, मोहनलाल का बिजनेस

मोहनलाल सिर्फ एक्टर ही नहीं, बल्कि मार्शल आर्ट्स में भी प्रशिक्षित हैं. उनके पास ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट है. यही वजह है कि उनकी फिल्मों के एक्शन सीन काफी वास्तविक और दमदार लगते हैं. उम्र बढ़ने के बाद भी वह अपने कई स्टंट्स खुद करना पसंद करते हैं. फोटो साभार-@mohanlal/Instagram

Mohanlal, Mohanlal Birthday, Mohanlal unknown facts, Mohanlal Films, mohanlal first movie, Mohanlal age, Mohanlal business, Mohanlal the complete actor, मोहनलाल, मोहनलाल जन्मदिन, मोहनलाल अज्ञात तथ्य, मोहनलाल फिल्म्स, मोहनलाल की पहली फिल्म, मोहनलाल की उम्र, मोहनलाल का बिजनेस

फिल्मों के अलावा मोहनलाल बिजनेस की दुनिया में भी सक्रिय हैं. वह दुबई में ‘द हार्बर मार्केट’ नाम की सी-फूड रेस्टोरेंट चेन से जुड़े हुए हैं. खाने-पीने के शौकीन मोहनलाल का यह बिजनेस फूड लवर्स के बीच काफी लोकप्रिय माना जाता है. फोटो साभार-@mohanlal/Instagram

Mohanlal, Mohanlal Birthday, Mohanlal unknown facts, Mohanlal Films, mohanlal first movie, Mohanlal age, Mohanlal business, Mohanlal the complete actor, मोहनलाल, मोहनलाल जन्मदिन, मोहनलाल अज्ञात तथ्य, मोहनलाल फिल्म्स, मोहनलाल की पहली फिल्म, मोहनलाल की उम्र, मोहनलाल का बिजनेस

बहुत कम लोग जानते हैं कि मोहनलाल एक अच्छे सिंगर भी हैं. उन्होंने कई फिल्मों में अपनी आवाज दी है. फिल्म ‘रन बेबी रन’ का गाना ‘अत्तुमनल पययिल’ काफी लोकप्रिय हुआ था. उनकी गहरी आवाज फैंस को बेहद पसंद आती है. फोटो साभार-@mohanlal/Instagram

Mohanlal, Mohanlal Birthday, Mohanlal unknown facts, Mohanlal Films, mohanlal first movie, Mohanlal age, Mohanlal business, Mohanlal the complete actor, मोहनलाल, मोहनलाल जन्मदिन, मोहनलाल अज्ञात तथ्य, मोहनलाल फिल्म्स, मोहनलाल की पहली फिल्म, मोहनलाल की उम्र, मोहनलाल का बिजनेस

मोहनलाल स्पोर्ट्स के बड़े शौकीन हैं. उन्होंने इंडियन सुपर लीग (ISL) में केरला ब्लास्टर्स फुटबॉल टीम की शुरुआत में निवेश करके केरल के स्थानीय खेल को मजबूत किया. वह टीम के सबसे प्रमुख चेहरों में से एक हैं. फोटो साभार-@mohanlal/Instagram

Mohanlal, Mohanlal Birthday, Mohanlal unknown facts, Mohanlal Films, mohanlal first movie, Mohanlal age, Mohanlal business, Mohanlal the complete actor, मोहनलाल, मोहनलाल जन्मदिन, मोहनलाल अज्ञात तथ्य, मोहनलाल फिल्म्स, मोहनलाल की पहली फिल्म, मोहनलाल की उम्र, मोहनलाल का बिजनेस

अपने लंबे करियर में मोहनलाल ने कई बड़ी हिंदी और तमिल फिल्मों के ऑफर ठुकराए हैं. खास बात यह कि उन्होंने शंकर के निर्देशन में बनी सुपरहिट फिल्म ‘शिवाजी: द बॉस’ में विलेन का किरदार ऑफर हुआ था, लेकिन शेड्यूल की वजह से वह फिल्म नहीं कर पाए. बाद में यह किरदार एक्टर सुमन ने निभाया. फोटो साभार-@mohanlal/Instagram

Mohanlal, Mohanlal Birthday, Mohanlal unknown facts, Mohanlal Films, mohanlal first movie, Mohanlal age, Mohanlal business, Mohanlal the complete actor, मोहनलाल, मोहनलाल जन्मदिन, मोहनलाल अज्ञात तथ्य, मोहनलाल फिल्म्स, मोहनलाल की पहली फिल्म, मोहनलाल की उम्र, मोहनलाल का बिजनेस

फिल्मों के साथ-साथ मोहनलाल थिएटर से भी गहराई से जुड़े रहे हैं. मोहनलाल ने ‘लोहितादास कलालया’ नामक थिएटर कंपनी की स्थापना की थी. वह नियमित रूप से नाटकों का मंचन करते हैं, जिससे उनका लाइव परफॉर्मेंस के प्रति प्रेम बना रहता है. फोटो साभार-@mohanlal/Instagram

Mohanlal, Mohanlal Birthday, Mohanlal unknown facts, Mohanlal Films, mohanlal first movie, Mohanlal age, Mohanlal business, Mohanlal the complete actor, मोहनलाल, मोहनलाल जन्मदिन, मोहनलाल अज्ञात तथ्य, मोहनलाल फिल्म्स, मोहनलाल की पहली फिल्म, मोहनलाल की उम्र, मोहनलाल का बिजनेस

अवॉर्ड्स की बात करें तो मोहनलाल भारतीय सिनेमा के सबसे सम्मानित कलाकारों में गिने जाते हैं. मोहनलाल के नाम 5 नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स हैं, जिनमें कई बार बेस्ट एक्टर का पुरस्कार शामिल है. वह उन चुनिंदा भारतीय कलाकारों में से हैं, जिन्हें पद्म श्री और पद्म भूषण दोनों सम्मान मिल चुके हैं. फोटो साभार-@mohanlal/Instagram

Mohanlal, Mohanlal Birthday, Mohanlal unknown facts, Mohanlal Films, mohanlal first movie, Mohanlal age, Mohanlal business, Mohanlal the complete actor, मोहनलाल, मोहनलाल जन्मदिन, मोहनलाल अज्ञात तथ्य, मोहनलाल फिल्म्स, मोहनलाल की पहली फिल्म, मोहनलाल की उम्र, मोहनलाल का बिजनेस

हाल ही में मोहनलाल ने अपनी पहली फिल्म ‘बार्रोज’ (Barroz) का निर्देशन किया, जो 3D में बनी एक फैंटेसी फिल्म है. इससे साबित होता है कि वह सिर्फ अभिनय ही नहीं, बल्कि फिल्म निर्माण के हर पहलू में पारंगत हैं. मोहनलाल का सफर विलेन से शुरू होकर ‘कॉम्पलीट एक्टर’ बनने तक का है. उनकी मेहनत, वर्सेटाइलिटी और सादगी उन्हें भारतीय सिनेमा का अनमोल रत्न बनाती है. फोटो साभार-@mohanlal/Instagram

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||