NEET-UG Paper Leak LIVE: NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला अब सिर्फ बाहरी गैंग या कोचिंग नेटवर्क तक सीमित नहीं रह गया है. जांच अब सीधे NTA सिस्टम के अंदर तक पहुंचती दिख रही है. जांच एजेंसियों को शक है कि पेपर लीक में परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े कुछ अंदरूनी लोगों की भूमिका हो सकती है. सबसे बड़ा खुलासा यह हुआ है कि जिस कथित ‘गेस पेपर’ को परीक्षा से पहले शेयर किया गया था उसमें मौजूद केमिस्ट्री के सभी सवाल असली NEET पेपर से पूरी तरह मैच कर गए. इसके बाद NTA ने अपने स्तर पर जांच शुरू की और केमिस्ट्री पेपर तैयार करने वाले प्रोफेसरों और ट्रांसलेटर्स के नाम CBI को सौंप दिए. अब तक इस मामले में 10 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और जांच कई राज्यों तक फैल चुकी है.
सूत्रों के मुताबिक NEET परीक्षा 3 मई को हुई थी. इसके चार दिन बाद यानी 7 मई को NTA को राजस्थान के सीकर से एक व्हिसलब्लोअर का ईमेल मिला.बताया गया कि इस शख्स ने पहले पेपर लीक की जानकारी NTA को दी और बाद में लीक पेपर का PDF भी भेजा. जब NTA ने इस PDF की असली प्रश्नपत्र से तुलना की तो अधिकारियों के भी होश उड़ गए.जांच में पाया गया कि केमिस्ट्री सेक्शन के 100 प्रतिशत सवाल असली पेपर से मैच कर रहे थे. वहीं बायोलॉजी के भी कई सवाल समान पाए गए.
इस खुलासे के बाद NTA ने अपनी आंतरिक जांच शुरू की. सूत्रों के अनुसार एजेंसी को शक हुआ कि पेपर लीक का स्रोत कहीं न कहीं परीक्षा तैयार करने वाली आंतरिक प्रक्रिया से जुड़ा हो सकता है.इसके बाद NTA ने केमिस्ट्री पेपर तैयार करने वाले सभी पेपर सेटर्स और ट्रांसलेटर्स की सूची CBI को सौंप दी. बताया जा रहा है कि इस सूची में करीब 26-27 लोगों के नाम शामिल हैं.इनमें ज्यादातर ट्रांसलेटर्स हैं, जबकि कुछ लोग फिजिकल, ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री के पेपर सेटर्स बताए जा रहे हैं.
NEET परीक्षा देशभर में कई भाषाओं में आयोजित की जाती है. इसी वजह से NTA अलग-अलग भाषाओं के लिए ट्रांसलेटर्स नियुक्त करता है.प्रक्रिया के तहत एक ट्रांसलेटर अंग्रेजी से दूसरी भाषा में पेपर ट्रांसलेट करता है, जबकि दूसरा ट्रांसलेटर उसी भाषा से वापस अंग्रेजी में ट्रांसलेशन करता है ताकि सवालों का अर्थ न बदले.सूत्रों का कहना है कि पूरा सिस्टम भरोसे पर चलता है और इसी भरोसे के टूटने से इतनी बड़ी गड़बड़ी सामने आई.
NEET-UG Paper Leak LIVE: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की सुरक्षा एजेंसियों संग बैठक, दिए सख्त निर्देश
केंद्र सरकार ने NEET-UG री-एग्जाम को लेकर सख्ती बढ़ा दी है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के साथ हाई लेवल बैठक कर परीक्षा को सुरक्षित, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने के निर्देश दिए. बैठक में शिक्षा मंत्रालय और NTA के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल रहे, जहां परीक्षा व्यवस्था और संभावित कमजोरियों की समीक्षा की गई.
सरकार ने सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों और फर्जी पेपर लीक की खबरों पर भी कड़ा रुख अपनाया है. मेटा, गूगल और टेलीग्राम जैसी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में फर्जी टेलीग्राम चैनलों, क्लिकबेट पोस्ट और भ्रामक जानकारी पर चिंता जताई गई. अधिकारियों के अनुसार, कई चैनल छात्रों और अभिभावकों में डर और भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं.
खुफिया एजेंसियों ने कुछ संदिग्ध चैनलों के संगठित नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका जताई है. इसके बाद शिक्षा मंत्री ने ऐसे चैनलों की पहचान कर तुरंत ब्लॉक और हटाने के निर्देश दिए. सरकार ने कहा कि छात्रों को अफवाहों से बचाना और परीक्षा प्रणाली पर भरोसा बनाए रखना उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है.
NEET-UG Paper Leak LIVE: NTA में चार वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती
NEET-UG Paper Leak LIVE: एनटीए ने बताया कि एजेंसी में केंद्र सरकार के चार वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति की गई है.इनमें दो अधिकारी संयुक्त सचिव स्तर के हैं, जबकि दो अधिकारी निदेशक स्तर के हैं.संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारियों को अतिरिक्त महानिदेशक यानी ADG की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी.
NEET-UG 2026 Paper Leak LIVE: NEET परीक्षा पर पंजाब सरकार का बड़ा फैसला
NEET-UG 2026 Paper Leak LIVE: NEET परीक्षा पर पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. CM भगवंत मान ने X पर पोस्ट कर दी जानकारी कि 20, 21 और 22 जून को NEET छात्रों के लिए पंजाब रोडवेज बसों में सफर फ्री में होगी.
NEET-UG 2026 Paper Leak LIVE: 5 आरोपियों की कोर्ट में पेशी
NEET-UG 2026 Paper Leak LIVE: NEET परीक्षा से जुड़े कथित फर्जीवाड़ा मामले में गिरफ्तार आरोपियों को दिल्ली की राउस एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जा रहा है.सात दिनों की CBI कस्टडी पूरी होने के बाद जांच एजेंसी आज एक बार फिर सभी आरोपियों को कोर्ट के सामने पेश करेगी.जिन पांच आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाना है, उनमें नासिक के शुभम खैरनार, जयपुर के मंगीलाल बिवाल, विकास बिवाल और दिनेश बिवाल के साथ गुरुग्राम के यश यादव शामिल हैं.
NEET-UG 2026 Paper Leak LIVE: NTA करेगा पुख्ता व्यवस्था
NEET-UG 2026 Paper Leak LIVE: एनटीए की प्रेस रिलीज में बताया गया है कि नीट पेपर लीक के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवालों के बाद अब संस्थागत ढांचे को मजबूत करने पर काम किया जा रहा है.एनटीए के मुताबिक केंद्र सरकार द्वारा बनाई गई हाई-लेवल एक्सपर्ट कमेटी की सिफारिशों के आधार पर पिछले कुछ हफ्तों में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं.इन सुधारों में तकनीकी सिस्टम, निगरानी तंत्र और प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने पर सबसे ज्यादा फोकस किया गया है.
NEET UG 2026 Paper Leak LIVE: एनटीए करेगा कई बदलाव
NEET UG 2026 Paper Leak LIVE: नीट पेपर लीक के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अपनी पूरी परीक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव शुरू कर दिए हैं. एजेंसी अब परीक्षा सुरक्षा को हाईटेक बनाने की तैयारी में है. इसके तहत NTA में वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती की गई है, जबकि CTO, CFO और GM-HR जैसे अहम पदों पर भर्ती शुरू की गई है. AI मॉनिटरिंग, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और साइबर सिक्योरिटी जैसे सिस्टम के जरिए अब परीक्षा प्रक्रिया को ज्यादा सुरक्षित और पारदर्शी बनाने की कोशिश की जा रही है.
NEET-UG 2026 Paper Leak LIVE: CTO, CFO के पदों पर भर्तियां
NEET-UG 2026 Paper Leak LIVE:अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने अपनी पूरी व्यवस्था में बड़े बदलाव शुरू कर दिए हैं.एनटीए ने घोषणा की है कि परीक्षा प्रणाली को ज्यादा सुरक्षित, पारदर्शी और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए कई अहम सुधार किए जा रहे हैं. इसके तहत एजेंसी में वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती की गई है, जबकि CTO, CFO और GM-HR जैसे बड़े पदों पर भर्ती प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.
NEET-UG 2026 Paper Leak LIVE: NTA में बड़ा बदलाव
NEET-UG 2026 Paper Leak LIVE: नीट पेपर लीक विवाद के बाद एनटीए में बड़ा बदलाव होने जा रहा है.एनटीए परीक्षा सुरक्षा बढ़ाने के लिए बड़े कदम उठाने जा रहा है. एनटीए में CTO-CFO समेत अहम पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं.
NEET-UG 2026 Paper Leak LIVE:कौन-कौन से बड़े नाम?
NEET-UG 2026 Paper Leak LIVE: NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला अब देश की सबसे बड़ी परीक्षा सुरक्षा चुनौतियों में से एक बन चुका है.जांच एजेंसियों को शक है कि अगर पेपर का इतना बड़ा हिस्सा परीक्षा से पहले बाहर पहुंच गया था, तो इसके पीछे सिर्फ बाहरी गैंग नहीं बल्कि सिस्टम के अंदर तक पहुंच रखने वाले लोगों की भूमिका भी हो सकती है.अब सबकी नजर CBI जांच पर टिकी है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और कौन-कौन से बड़े नाम सामने आते हैं.
NEET-UG 2026 Paper Leak LIVE:पेपर लीक पर सख्त कार्रवाई की मांग
NEET-UG 2026 Paper Leak LIVE:पत्र में पेपर लीक मामले की तेज जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग भी की गई है.अगर किसी अंदरूनी व्यक्ति या संस्था की भूमिका हो तो उसे भी सार्वजनिक किया जाए.एम्स फैकल्टी एसोसिएशन ने राष्ट्रीय परीक्षाओं की निगरानी के लिए एक स्वतंत्र एग्जाम इंटीग्रिटी कमीशन बनाने की मांग की है. यह संस्था परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक जैसे मामलों पर नजर रखेगी.एसोसिएशन ने कहा कि बार-बार परीक्षा में गड़बड़ी और अनिश्चितता से छात्र तनाव में हैं इसलिए NEET छात्रों के लिए मानसिक स्वास्थ्य सहायता और हेल्पलाइन शुरू की जाए.
NEET-UG 2026 Paper Leak LIVE:छात्रों का हर खर्च लौटाए NTA
NEET-UG 2026 Paper Leak LIVE: एम्स के फैकल्टी एसोसिएशन ने NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों के लिए बड़ी मांग उठाई है.एसोसिएशन के प्रमुख अमरिंदर सिंह मल्ही ने कहा कि परीक्षा रद्द होने से छात्रों और उनके परिवारों पर मानसिक और आर्थिक बोझ पड़ा है इसलिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को तुरंत राहत देनी चाहिए.एनटीए को लिखे पत्र में कहा गया है कि दोबारा परीक्षा बिना किसी अतिरिक्त फीस के कराई जाए और छात्रों का पूरा खर्च वापस किया जाए.
NEET UG Re-Exam 2026 LIVE: किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं
NEET UG Re-Exam 2026 LIVE: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि पिछली बार सामने आई कमियों को इस बार पूरी तरह खत्म किया जाए. उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली में लापरवाही, गड़बड़ी या किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
NEET UG Re-Exam 2026 LIVE: तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था पर बारीकी से चर्चा
NEET UG Re-Exam 2026 LIVE:इस बैठक के दौरान परीक्षा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी तैयारी और सुरक्षा इंतजामों की गहन समीक्षा की गई. यह सुनिश्चित करने पर खास जोर दिया गया कि इस बार किसी भी स्तर पर चूक न हो और परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहे.
NEET UG Re-Exam 2026 LIVE: दोबारा परीक्षा को लेकर सरकार सख्त
NEET UG Re-Exam 2026 LIVE: पेपर लीक के बाद एक बार फिर होने जा रही NEET UG 2026 परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार कोई जोखिम नहीं लेना चाहती. Re-NEET UG को पूरी तरह निष्पक्ष और सुरक्षित तरीके से कराने के लिए सरकार अलर्ट मोड पर है. इसी कड़ी में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने परीक्षा तैयारियों को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की.
NEET-UG 2026 Paper Leak LIVE: शिक्षा मंत्री ने बुलाई हाई लेवल बैठक
NEET-UG 2026 Paper Leak LIVE: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी इस मामले को लेकर हाई लेवल समीक्षा बैठक की.बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि 21 जून की परीक्षा पूरी तरह सुरक्षित, पारदर्शी और फुलप्रूफ तरीके से कराई जाए.राज्यों के जिला अधिकारियों और पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बढ़ाने, परीक्षा केंद्रों पर निगरानी मजबूत करने और छात्रों के लिए जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं.
NEET-UG 2026 Paper Leak LIVE: NTA ने शुरू किए बड़े सुधार
NEET-UG 2026 Paper Leak LIVE: नीट पेपर लीक को लेकर हुए विवादों के बाद NTA ने कई बदलाव लाने का भी ऐलान किया है.एजेंसी ने कहा है कि परीक्षा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए नए अधिकारी नियुक्त किए जा रहे हैं और परीक्षा सिस्टम को टेक्नोलॉजी आधारित बनाया जाएगा.इसके तहत AI आधारित मॉनिटरिंग, बायोमेट्रिक और फेस ऑथेंटिकेशन सिस्टम, साइबर सिक्योरिटी और संदिग्ध गतिविधियों को पकड़ने वाले एनालिटिक्स सिस्टम लागू किए जाएंगे.
NEET-UG 2026 Paper Leak LIVE: 21 जून की परीक्षा के लिए बदले गए पेपर सेटर्स
NEET-UG 2026 Paper Leak LIVE: पेपर लीक विवाद के बाद NTA ने 21 जून को होने वाली री-NEET परीक्षा के लिए बड़े बदलाव किए हैं.सूत्रों के मुताबिक इस बार सिर्फ केमिस्ट्री ही नहीं बल्कि फिजिक्स और बायोलॉजी के भी सभी पेपर सेटर्स और ट्रांसलेटर्स बदल दिए गए हैं.इसके अलावा परीक्षा प्रक्रिया में कई नए सुरक्षा उपाय भी जोड़े जा रहे हैं.
NEET-UG 2026 Paper Leak LIVE: टेलीग्राम पर घूम रहा था लीक पेपर
NEET-UG 2026 Paper Leak LIVE: जांच एजेंसियों ने अदालत को बताया है कि 29 अप्रैल से ही टेलीग्राम पर एक PDF शेयर किया जा रहा था, जिसमें करीब 500 से 600 सवाल मौजूद थे.बताया जा रहा है कि इनमें से करीब 180 सवाल असली NEET-UG 2026 पेपर से मैच कर गए.यही वजह है कि जांच एजेंसियां अब डिजिटल ट्रेल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की भी जांच कर रही हैं.
NEET-UG 2026 Paper Leak LIVE:अब तक 10 लोगों की गिरफ्तारी
NEET-UG 2026 Paper Leak LIVE: CBI अब तक इस मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है.इनमें रिटायर्ड प्रोफेसर, कोचिंग संचालक, मेडिकल स्टूडेंट, बिचौलिए और अन्य आरोपी शामिल हैं. जांच महाराष्ट्र, राजस्थान और हरियाणा तक फैल चुकी है.जांच एजेंसियों को तलाशी के दौरान लीक दस्तावेज, चैट रिकॉर्ड और इलेक्ट्रॉनिक सबूत भी मिले हैं.
NEET-UG 2026 Paper Leak LIVE: पुणे का रिटायर्ड लेक्चरर जांच के केंद्र में
NEET-UG 2026 Paper Leak LIVE: इस मामले में गिरफ्तार किए गए प्रमुख आरोपियों में पुणे के रिटायर्ड लेक्चरर पीवी कुलकर्णी का नाम भी शामिल है.CBI के मुताबिक कुलकर्णी केमिस्ट्री पेपर तैयार करने और उसे मराठी में ट्रांसलेट करने की प्रक्रिया से जुड़े हुए थे. जांच एजेंसियां अब उनकी भूमिका की गहराई से जांच कर रही हैं.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



