Ayodhya Budget Stay: प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में इन दिनों देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है. ऐसे में राम भक्तों के लिए सबसे बड़ी चिंता बजट में अच्छे ठहरने की जगह ढूंढना होती है. लेकिन अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से बेहद करीब स्थित कुछ ऐसे इलाके हैं, जहां श्रद्धालुओं को कम कीमत में आधुनिक सुविधाओं से युक्त वातानुकूलित कमरे उपलब्ध कराए जा रहे हैं. खास बात यह है कि यहां के गेस्ट हाउस संचालक इसे केवल व्यवसाय नहीं, बल्कि प्रभु श्रीराम के भक्तों की सेवा का माध्यम मानते हैं. आइए आपको बताते हैं राम मंदिर के पास स्थित ऐसे ही बेहतरीन और किफायती विकल्पों के बारे में…
राम मंदिर से मात्र 1 किलोमीटर दूरी पर रायगंज क्षेत्र में स्थित मिथिला गेस्ट हाउस है जहां आपको ₹500 से लेकर ₹2000 तक के कमरे उपलब्ध है साथ ही मनपसंद भोजन भी आप यहां पर कर सकते हैं संचालक कीर्तिमान तिवारी बताते हैं कि अयोध्या की पहचान सदियों से अतिथि सत्कार और सनातन संस्कृति रही है.
उनका कहना है कि यहां आने वाला हर श्रद्धालु भगवान राम का अतिथि है, इसलिए उसे बेहतर सुविधा देना हर अयोध्यावासी का दायित्व है इसी भावना के साथ उनके गेस्ट हाउस में कम कीमत पर स्वच्छ और वातानुकूलित कमरे उपलब्ध कराए जाते हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.
राम मंदिर से मात्र 100 मीटर दूरी पर स्थित बिड़ला धर्मशाला स्थित है, जहां आप 800 से लेकर के 5000 रुपये तक के कमरा ले सकते हैं. खास बात यह है कि यहां पर एडवांस बुकिंग नहीं होती है. जिस दिन आपको रात्रि विश्राम करना है, उसी दिन आपको यहां पर एंट्री करवाना होगा. इस धर्मशाला के ठीक सामने राम मंदिर का दर्शन मार्ग है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इसके अलावा राम मंदिर से मात्र डेढ़ किलोमीटर दूरी पर स्थित है मनी गेस्ट हाउस जहां आपको हरियाली के साथ-साथ धार्मिकता का भी अनुभव मिलेगा यहां पर आपको ₹400 से लेकर ₹1500 तक के कमरे उपलब्ध है श्री मणि गेस्ट हाउस के संचालक अंशुमान तिवारी कहते हैं कि उनका गेस्ट हाउस रेलवे स्टेशन और राम मंदिर दोनों के बेहद करीब स्थित है, जिससे श्रद्धालुओं को आने-जाने में आसानी होती है. उन्होंने बताया कि अयोध्या ने हमेशा राम भक्तों की सेवा की है करसेवा आंदोलन से लेकर आज तक यहां आने वाले श्रद्धालुओं के प्रति लोगों के मन में सम्मान और समर्पण की भावना रही है.
आपको राम मंदिर के समीप अनुपम गेस्ट हाउस भी मिल जाएगा जहां आप₹700 से लेकर ₹1500 तक के कमरा लेकर रात्रि विश्राम कर सकते हैं. गेस्ट हाउस के संचालक अवधेश गुप्ता बताते हैं कि उनका परिवार पीढ़ियों से प्रभु श्रीराम को भव्य मंदिर में विराजमान देखने का सपना देखता आया है.आज जब वह सपना साकार हो चुका है, तब श्रद्धालुओं की सेवा करना उनके लिए सबसे बड़ा सौभाग्य बन गया है. उनका कहना है कि राम भक्तों की सुविधा और संतुष्टि ही उनकी प्राथमिकता है, इसलिए कम शुल्क में बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराई जाती है.
अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन और राम मंदिर से मात्र 500 मीटर दूरी पर स्थित दर्शन गेस्ट हाउस है जहां आपको ₹500 से लेकर ₹1500 तक के कमरे एक दिन के लिए उपलब्ध है खास बात यह है कि यहां पर आप आसानी से अयोध्या के मठ मंदिरों का दर्शन पूजन भी बिना थके कर सकते हैं.
जानकी महल में भी आपको 500 से लेकर 3000 रुपये तक के कमरे मिल जाएंगे. यहां आपको भक्ति का वातावरण भी देखने को मिलेगा. साथ ही अयोध्या की प्राचीन मठ मंदिर में आप आसानी से पहुंच सकते हैं. जानकी महल से मात्र 1 किलोमीटर दूरी पर कनक भवन, दशरथ महल, हनुमानगढ़ी और राम मंदिर स्थित है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



