Image Slider

Last Updated:

Varanasi Weather : काशी के घाटों पर सुबह दिन चढ़ने के साथ ही सन्नाटा पसर जाता है. 3 दिन से अस्सी के लेकर नमो घाट तक सुबह 10 बजने के साथ ही कर्फ्यू जैसे हालात देखने को मिल रहे हैं. श्रद्धालुओं के कम आने से घाटों पर पूजा पाठ कराने वाले पुरोहितों की चौकियां खाली हैं. विश्वनाथ मंदिर में छांव के लिए जर्मन हैंगर तकनीक से टेंट लगाना पड़ा है. वाराणसी घूमने आए रामगोपाल लोकल 18 से बताते हैं कि घाटों पर गर्मी इस कदर है कि बिना गैस के ही चावल पक जाएं.

वाराणसी. पूरे उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी का कहर जारी है. यूपी के काशी में भी बीते तीन दिनों से आसमान से आग बरस रही है. मई के महीने में झुलसाती इस गर्मी ने हर किसी को बेहाल कर रखा है. पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है और मौसम विभाग का अनुमान है कि मई के महीने में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. प्रचंड गर्मी का असर काशी के पर्यटन उद्योग पर भी पड़ा है. होटल और लॉज की बुकिंग में 50 फीसदी तक की कमी आई है. काशी के घाटों पर भी सुबह दिन चढ़ने के साथ ही सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है. अस्सी के लेकर नमो घाट तक सुबह 10 बजने के साथ ही कर्फ्यू जैसे हालात दिख रहे है. गंगा की लहरें भी बिल्कुल शांत नजर आ रही हैं. घाटों पर पूजा पाठ कराने वाले पुरोहितों की चौकियां भी खाली हैं क्योंकि श्रद्धालुओं के आने की संख्या काफी कम है.

काशी विश्वनाथ मंदिर में क्या इंतजाम
काशी विश्वनाथ मंदिर में भी इसका असर दिख रहा है. सुबह और शाम को मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी रहती है लेकिन दोपहर के वक्त उनकी संख्या काफी कम है. हालांकि विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने भक्तों के सहूलियत के लिए सारे इंतजाम किए है. मंदिर में छांव के लिए जर्मन हैंगर तकनीक से टेंट लगाया गया है. इसके अलावा कूलर, मिस्ट फैन की भी व्यवस्था है. इतना ही नहीं श्रद्धालुओं के लिए पेयजल आदि की भी व्यवस्था की गई है.

गाड़ियों से पानी का छिड़काव
गर्मी के राहत के लिए नगर निगम की ओर से स्प्रिंकल गाड़ियों की मदद से सड़कों पर पानी का छिड़काव भी किया जा रहा है. पौधों को बचाने के लिए पानी का छिड़काव भी लगातार हो रहा है. वाराणसी घूमने आए रामगोपाल लोकल 18 से बताते हैं कि यहां घाटों पर गर्मी इस कदर है कि बिना गैस के ही चावल पक जाएं. बीते दो दिनों से ऐसे ही हालात बने हुए हैं, एक क्षण भी राहत नहीं है. मुन्ना ने बताया कि उन्होंने गर्मी का ऐसा प्रकोप पहले नहीं देखा, जैसा बीते दो दिनों में देखने को मिला है.

क्या बोला मौसम विभाग
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 18 मई को वाराणसी में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. 19 मई को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा. हालांकि फील लाइक टेम्परेचर 47 डिग्री सेल्सियस रहा. 20 मई को भी गर्मी का ऐसा ही प्रकोप दिखा.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||