टीवी इंडस्ट्री की सबसे चहेती जोड़ियों में शामिल भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया पिछले कुछ दिनों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें उड़ने लगी थीं कि दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है और वे अलग होने वाले हैं. इन खबरों ने फैंस को परेशान कर दिया था. लेकिन अब खुद भारती सिंह ने सामने आकर इन अफवाहों पर जोरदार जवाब दिया है.
भारती सिंह ने तलाक की खबरों पर फुल स्टॉप लगा दिया है.
नई दिल्ली. जानी-मानी कॉमेडियन भरती सिंह ने अपने पति हर्ष लिंबाचिया की तलाक की अफवाहों ने फैंस को परेशान कर दिया था. फैंस ये जानने के लिए परेशान थे कि ये सच हैं या सिर्फ अफवाह. हाल ही में मौनी रॉय के तलाक के बाद तो कुछ लोगों ने ये भी कहना शुरू कर दिया था कि अब इनकी बारी है. भारती सिंह खुद इन अफवाहों से परेशान हो गईं और अब उन्होंने खुद इन खबरों का खंडन करते हुए सच को बयां किया है. भारती ने कहा है कि वह और हर्ष ‘मौत के बाद भी अलग नहीं होंगे’. उन्होंने सभी रिपोर्ट्स को झूठा और बेबुनियाद बताया.
भरती सिंह और हर्ष लिंबाचिया टीवी इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल में से एक हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी शादी में दरार और अलगाव की अफवाहें तेज हो गई थीं, जिससे फैंस काफी चिंतित थे. भारती ने खुद अपने यूट्यूब व्लॉग में आकर इन बातों का खंडन किया.
‘हम मरने के बाद भी अलग नहीं होंगे’
उन्होंने साफ शब्दों में कहा, ‘ये गलत है, हम अलग नहीं हो सकते. मरने के बाद भी अलग नहीं होंगे.’ भारती का यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. भारती ने उन छोटे मीडिया पोर्टल्स पर भी नाराजगी जाहिर की, जो बिना पुष्टि के ऐसी खबरें चला रहे थे. उन्होंने कहा कि उनके और हर्ष के रिश्ते को लेकर फैलाई जा रही बातें पूरी तरह बेबुनियाद हैं. कॉमेडियन ने साफ कहा, ‘ऐसा कुछ भी नहीं है.’
क्यों उड़ी तलाक का अफवाह
दरअसल, अफवाहें तब शुरू हुईं जब खबर आई कि हर्ष लिंबाचिया ने अलग अपार्टमेंट किराए पर लिया है. इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि शायद दोनों अलग रह रहे हैं. लेकिन भारती ने इस पर भी सफाई दी. उन्होंने बताया कि हर्ष ने उसी बिल्डिंग में काम से जुड़ी जरूरतों के लिए एक फ्लैट लिया है और वह घर छोड़कर कहीं नहीं गए हैं. दोनों आज भी एक खुशहाल परिवार की तरह साथ रह रहे हैं.
2017 में की थी शादी
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया टीवी इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय कपल्स में गिने जाते हैं. कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2017 में गोवा में शादी की थी. उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियोज उस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे. इसके बाद साल 2022 में दोनों ने अपने पहले बेटे लक्ष सिंह लिंबाचिया का स्वागत किया, जिन्हें प्यार से ‘गोला’ कहा जाता है. वहीं, दिसंबर 2025 में कपल दूसरी बार माता-पिता बना और उनके घर दूसरे बेटे यशवीर का जन्म हुआ.
शादी से पहले काफी ट्रोल हुईं भारती
भारती ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में यह भी बताया था कि शादी से पहले और बाद में उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. उन्होंने कहा कि लोग उनके वजन और खाने की आदतों को लेकर ताने मारते थे. भारती के मुताबिक, उन्हें कहा जाता था, ‘इतना मत खाओ, लड़कियां इतना नहीं खातीं’ और ‘तुम्हारी शादी नहीं होगी.’ हालांकि, भारती ने इन तानों को अपनी ताकत बना लिया. उन्होंने कहा था कि लगातार ट्रोल होने की वजह से वह और ज्यादा मजेदार और मजबूत बन गईं. यही कारण है कि आज वह टीवी की सबसे सफल कॉमेडियन और होस्ट्स में गिनी जाती हैं.
भारती और हर्ष का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों भारती सिंह ‘लाफ्टर शेफ्स’ शो होस्ट कर रही हैं. शो में अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा जैसे कई सितारे नजर आ रहे हैं. वहीं हर्ष लिंबाचिया भी अपने नए प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं. हाल ही में दोनों साथ में समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में भी दिखाई दिए थे. अब तलाक की अफवाहों पर भारती के बयान के बाद फैंस ने राहत की सांस ली है और सोशल मीडिया पर लोग इस जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं.
About the Author
शिखा पाण्डेय पिछले 15 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक्टिव हैं. शिखा दिसंबर 2019 से न्यूज 18 हिंदी के साथ हैं और बतौर चीफ सब एडिटर के पद काम कर रही हैं. पिछले 6 सालों से वह एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही …और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



