Last Updated:
IPL 2026 PBKS vs RCB: पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में आरसीबी के वेंकटेश अय्यर ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से धूम मचा दी. अय्यर ने सिर्फ 40 गेंद में 73 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस अर्धशतकीय पारी के बाद अय्यर ने एक खास अंदाज में जश्न मनाया जो तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और एक्टर विजय को डेडिकेटेड था.
वेंकटेश अय्यर ने सीएम विजय को डेडिकेट की अपनी फिफ्टी
अय्यर ने जैसे ही अपना अर्धशतक पूरा किया उन्होंने एक खास अंदाज में सेलिब्रेशन किया. दरअसल, वेंकटेश ने ठीक वैसा ही पोज बनाया जैसा विजय ने अपनी फिल्म ‘मेर्सल’ में लोकप्रिय किया था. इस जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. बता दें कि विजय हाल ही में चुनाव जीतकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने हैं. दक्षिण भारत के सिनेमा में विजय एक सुपरस्टार एक्टर माने जाते हैं. यही कारण है कि कई क्रिकेटर्स भी विजय के फैन हैं.
आरसीबी ने मैच में बनाए 222 रन का स्कोर
धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में पंजाब के खिलाफ आरसीबी को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला था. मैच में आरसीबी की तरफ से अय्यर के अलावा विराट कोहली ने भी दमदार बल्लेबाजी की. विराट ने 38 गेंद में 58 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा मैन इन फॉर्म बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने भी 25 गेंद में 45 रन कूट दिए जबकि टिम डेविड ने 12 गेंद में 28 रन बनाए. इस तरह आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 4 विकेट के नुकसान पर 222 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया.
पंजाब की टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी रही फ्लॉप
आरसीबी के खिलाफ 223 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी बहुत ही निराश करने वाली रही. प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह सस्ते में आउट हो गए. कप्तान श्रेयस अय्यर भी इस मैच में नहीं चल पाए और सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि, मध्यक्रम में कूपर कोनली (37), सूर्यांश शेडगे (35), मार्कस स्टोइनिस (37) और शशांक सिंह ने 57 रनों की पारी खेलकर जीत के लिए कोशिश तो की, लेकिन कोई भी मैच फिनिश नहीं कर पाए. इस तरह पंजाब किंग्स 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 199 रन ही बना पाई.
About the Author
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


