Last Updated:
Thalapathi Vijay News: इस दिनों तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय का समय चल रहा है. उनको हर रोज एक कोई न कोई नई खुशखबरी मिल रही है. विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल करने के बाद विश्वास मत के दौरान भी उनको शानदार सफलता मिली. अब उनके द्वार एक और खुशखबरी दस्तक देने वाली है.
अगले माह थलापति विजय को एक और खुशखबरी मिलने वाली है. फोटो- पीटीआई
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय इस वक्त पूरे देश में सबसे चर्चित व्यक्ति बन गए हैं. बीते विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी टीवीके को शानदार सफलता मिली है. इसके बाद वह राज्य में अपनी सरकार बनाने में सफल हुए हैं. अपने दम पर बहुमत से दूर रहने के बावजूद उन्होंने विधानसभा में भारी मतों से विश्वास मत हासिल कर लिया. अब उनके द्वार एक और खुशखबरी आने वाली है. यह ऐसी खुशखबरी है जिसकी धमक दिल्ली दरबार तक सुनाई देगी.
जल्द पूरी होगी टीवीके की मुराद
क्या कहता है गणित
दरअसल, देशभर के आठ राज्यों में जून के मध्य में करीब 23 राज्यसभा सीटों के लिए उपचुनाव होने वाले हैं. ये सभी सीटें किसी न किसी कारण से खाली हुई हैं. इसमें एक सीट तमिलनाडु से है. विधानसभा के गणित में बदलाव के कारण इस सीट पर टीवीके का कब्जा हो सकता है, क्योंकि राज्य में उसके पास सबसे अधिक सीटें हैं. वैसे तो राज्य में इस वक्त कोई नियमित वैकेंसी नहीं है. जून 2028 में छह राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होंगे. उस वक्त संख्या बल के हिसाब से देखें तो टीवीके अपने दम पर कम से कम तीन सीटें जीत सकेगी. विश्वास मत के दौरान जिस तरह से उसको समर्थन मिला है उसको देखें तो उस चुनाव में यह गठबंधन चार सीटें भी जीत सकता है. फिलहाल राज्यसभा सीटों पर डीएमके का कब्जा है. अगर ऐसा होता है तो टीवीके के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि होगी. फिलहाल पार्टी के पास लोकसभा और राज्यसभा में सदस्य नहीं है. ऐसे में अगर उसे राज्यसभा में एक सीट मिल जाती है तो दिल्ली की राजनीति में पार्टी की एंट्री हो जाएगी.
About the Author
न्यूज18 हिंदी में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत. मीडिया में करीब दो दशक का अनुभव. दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, आईएएनएस, बीबीसी, अमर उजाला, जी समूह सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य करने का मौका मिला. माखनलाल यूनिवर्स…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



