Image Slider

Mentally Unstable Youth Beaten for Objecting to Abusive Language



लोनी। गाली-गलौज का विरोध करने पर दो लड़कों ने लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की इंद्रापुरी कॉलोनी में रहने वाले मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। युवक को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। इंद्रापुरी कॉलोनी निवासी लोकेश शर्मा ने बताया कि उनका बेटा अनूप शर्मा (36), मानसिक रूप से विक्षिप्त है। 13 मई को उनका बेटा अनूप घर के बाहर गली में घूम रहा था। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले कुलदीप और उनके भतीजे दर्शित ने गाली-गलौज कर लाठी-डंडे से अनूप की पिटाई की। घायल अनूप को परिजनों ने दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया है। लोनी एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पिता की शिकायत पर दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||