{“_id”:”6a070cee27ed2438d60181d3″,”slug”:”6000-people-of-the-thirsty-village-of-nainwal-will-be-quenched-with-the-construction-of-6-new-borewells-delhi-ncr-news-c-24-1-fbd1020-88061-2026-05-15″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Delhi NCR News: प्यासे गांव नैनवाल के 6 हजार लोगों की बुझेगी प्यास, हो रहे 6 नए बोरवेल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बोरवेल पर करीब 54 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे
नगर निगम लगाएगा, अभी भूजल पर निर्भर हैं लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम मानेसर के गांव नैनवाल में रहने वाले करीब 6 हजार से अधिक लोगों को जल्द ही पानी की समस्या से लोगों को राहत मिलने वाली है। निगम की ओर से गांव में 6 नए बोरवेल लगाए जा रहे हैं। इन बोरवेल पर करीब 54 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे और काम भी शुरू हो चुका है। गांव नैनवाल की में 6 हजार में बड़ी संख्या में किराएदार भी रहते हैं। इसके अलावा गांव के आसपास तीन ढाणियां हैं, जहां लगभग 200 से 300 परिवार रहते हैं। इन सभी लोगों की पानी की जरूरत को पूरा करने के लिए यह योजना बनाई गई है।
गर्मियों के मौसम में इलाके में पानी की मांग काफी बढ़ जाती है। कई बार लोगों को पानी की कमी का सामना करना पड़ता है। इस क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या यह है कि यहां नहरी पानी की कोई सुविधा नहीं है। ऐसे में गांव और ढाणियों के लोग पूरी तरह भूमिगत जल पर ही निर्भर हैं। इसी वजह से नगर निगम ने नए बोरवेल लगाने का फैसला लिया है। गांव में लगातार आबादी बढ़ रही है और आने वाले समय में किराएदारों की संख्या भी बढ़ सकती है। इसे देखते हुए निगम पहले से ही पानी की व्यवस्था मजबूत करने में जुट गया है, ताकि भविष्य में लोगों को परेशानी न हो।
वार्ड के पार्षद दया राम ने बताया कि गांव और आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई थी। लोगों की जरूरत और बढ़ती आबादी को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि बोरवेल शुरू होने के बाद गांव और ढाणियों में पानी की सप्लाई पहले से बेहतर हो जाएगी। स्थानीय लोगों ने कहा कि नए बोरवेल बनने से गर्मियों में पानी की किल्लत काफी हद तक कम हो जाएगी और लोगों को राहत मिलेगी।
निगम की ओर से गांव में 6 नए बोरवेल लगाए जाएंगे। इन बोरवेल पर करीब 54 लाख रुपये खर्च होंगे और इसके लिए काम शुरू कर दिया है।
गांव में पीने के पानी की काफी समस्या बनी हुई है। गर्मी बढ़ने के साथ ही पानी की किल्लत और ज्यादा हो गई है, जिससे लोगों को रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में परेशानी हो रही है।
पहले भी इलाके में कई बोरवेल लगाए गए थे, लेकिन उनका पानी अभी तक लोगों के घरों तक ठीक से नहीं पहुंच पा रहा है।
इससे उम्मीद है कि गांव में पानी की सप्लाई बेहतर होगी और लोगों को पानी की किल्लत से राहत मिलेगी। अभी जो पानी की समस्या बनी हुई है, वह धीरे-धीरे कम हो सकती है।
गर्मी के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती है और पानी की कमी से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।– रामपाल कुमार
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



