Last Updated:
अब्बास अराघची ने साफ शब्दों में कहा कि वह अमेरिका से बातचीत करना चाहते हैं, लेकिन अपनी संप्रभुता से समझौता नहीं करेंगे. उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप पर धोखा देने का भी आरोप लगाया. अराघची ने कहा कि बातचीत के दौरान ही ईरान पर हमला करके अमेरिका ने साबित कर दिया कि उस पर भरोसा नहीं किया जा सकता.
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका पर हमला बोला.
नई दिल्ली. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने शुक्रवार को अमेरिका पर तीखा हमला बोला और कहा कि ईरान को वॉशिंगटन पर भरोसा करने का कोई कारण नहीं है. ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए दिल्ली पहुंचे अराघची ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि अमेरिका ने बातचीत के बीच हमला कर यह साबित कर दिया कि उस पर विश्वास नहीं किया जा सकता. उन्होंने आरोप लगाया कि तीन दौर की वार्ता के बावजूद 28 फरवरी को अमेरिका ने हमला किया और इससे पहले भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल में परमाणु समझौते को खत्म कर दिया था.
ईरानी विदेश मंत्री ने कहा कि उनका देश बातचीत में दिलचस्पी रखता है, लेकिन शर्त यही है कि अमेरिका गंभीरता और ईमानदारी दिखाए. उन्होंने साफ कहा, “हमारे दुश्मन पर हमारा कोई विश्वास नहीं है.” अराघची ने दोहराया कि ईरान के लोग सम्मान की भाषा समझते हैं और मौजूदा संकट का कोई सैन्य समाधान नहीं है. उन्होंने कहा कि ईरान इस समय ‘आक्रमण का पीड़ित’ है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अमेरिकी हमलों की खुलकर निंदा करनी चाहिए. अराघची ने दुनिया के देशों से अपील की कि वे इस मुद्दे पर स्पष्ट रुख अपनाएं.
भारत की मेजबानी की सराहना करते हुए ईरानी विदेश मंत्री ने ब्रिक्स बैठक की सफलता के लिए भारत सरकार को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि भारत और ईरान प्राचीन सभ्यताएं हैं और दोनों देशों के बीच व्यापार तथा आर्थिक साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है. अराघची ने कहा कि ईरान भारत के साथ अपने रिश्तों को बेहद महत्व देता है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



