Last Updated:
Tilak Varma: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के प्लेऑफ से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस ने धर्मशाला में खेले गए मैच में पंजाब किंग्स का काम खराब कर दिया. मुंबई इंडियंस ने पंजाब को रोमांचक मुकाबले में 6 विकेट से मात दी. मुंबई के लिए तिलक वर्मा जीत के हीरो रहे. इसके बाद उन्होंने जो सेलिब्रेशन किया उसमें रोहित शर्मा के लिए एक खास मैसेज छिपा था.
तिलक वर्मा ने किया जीत के बाद खास सेलिब्रेशन
मिडिल ओवरों में जब मुंबई इंडियंस ने एक के बाद एक विकेट गंवाकर पंजाब को वापसी का मौका दे दिया था तब तिलक ने न सिर्फ समझदारी भरी पारी खेली बल्कि अंतिम ओवरों में तेजी से रन बनाकर पंजाब को मैच से दूर किया. हालांकि, इस दौरान तिलक को मार्को यानसेन से एक जीवनदान भी मिला. तिलक ने अपने मैच जिताऊ पारी में मुंबई के लिए 6 छक्के और 6 चौके भी लगाए. जीत के बाद तिलक वर्मा ने एक खास सेलिब्रेशन किया जो टीम के सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा को समर्पित था.
तिलक ने हाथों से किया ’45’ का इशारा
बता दें कि मैच खत्म करने के बाद तिलक वर्मा ने डगआउट में बैठे रोहित शर्मा को दिखाते हुए अपने हाथों से एक खास इशारा किया. इसमें उन्होंने एक हाथ के चार और दूसरी हाथ के पांच उंगलियां उन्हें दिखाया. इसका मतलब था 45, दरअसल रोहित शर्मा 45 नंबर की जर्सी पहनते हैं. ऐसे में तिलक वर्मा ने इस इशारे से मुंबई की जीत को रोहित शर्मा के लिए समर्पित किया. तिलक वर्मा के इस सेलिब्रेशन को देख फैंस भी भावुक हो गए.
तिलक वर्मा ने आईपीएल में रोहित शर्मा की कप्तानी में ही अपना डेब्यू किया था. उसके बाद से तिलक और रोहित में एक खास बॉन्डिंग बन गई. रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के सबसे सफल कप्तान भी रहे हैं. रोहित की कप्तानी में ही मुंबई ने आईपीएल में पांच ट्रॉफियां जीती है. हालांकि, आईपीएल 2025 में मुंबई ने रोहित को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को ये जिम्मेदारी की, लेकिन उनके नेतृत्व में टीम लगातार दूसरे सीजन में फेल रही है.
About the Author
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



