Prateek Yadav Death News: सपा मुखिया अखिलेश यादव के भाई और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव की मौत को लेकर एक एनजीओ ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है. एनजीओ ने कहा है कि इसके लिए एसआईटी का गठन होना चाहिए और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.
प्रतीक यादव की मौत को लेकर एनजीओ ने की एनएचआरसी से शिकायत.
एनजीओ ने अपनी शिकायत में तीन प्रमुख मांगें की हैं.
1. मामले की जांच के लिए तत्काल SIT (विशेष जांच दल) का गठन हो.
2. लखनऊ के सिविल अस्पताल और संबंधित रूट के सीसीटीवी फुटेज को न्यायिक अभिरक्षा में लिया जाए.
3. फॉरेंसिक जांच को राज्य के प्रभाव से मुक्त रखकर केंद्रीय प्रयोगशाला (CFSL) के माध्यम से कराया जाए.
बुधवार को प्रतीक यादव की हो गई थी मौत
बता दें कि बीते बुधवार की सुबह प्रतीक यादव की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी. बताया गया कि बुधवार की सुबह चार बजे प्रतीक यादव किचन में अचेत अवस्था में गिरे हुए थे. इसके बाद उन्हें आनन-फानन में सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें ब्रॉट डेड घोषित कर दिया. क्योंकि जब डॉक्टरों ने उनका चेकअप किया तो ना तो पल्स रेट मिली और न ही धड़कनें चल रही थीं. इसके बाद प्रतीक यादव के शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी ले जाया गया.
प्रतीक यादव के हुए अंतिम दर्शन
पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनके शव को उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है. अभी तक सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी अंतिम दर्शन के लिए पहुंच चुके हैं.
About the Author
Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



