Image Slider

होमखेलक्रिकेट9 साल के बच्चे ने सैम अयूब को किया बोल्ड, पाकिस्तानी खिलाड़ी की घनघोर बेइज्जती

Last Updated:

Saim Ayub Viral Video: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के उभरते हुए खिलाड़ी सैम अयूब सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं. वायरल वीडियो प्रैक्टिस सेशन का है जहां वह प्रैक्टिस करते हुए दिख रहे हैं. इस वीडियो में सैम 9 साल के एक बच्चे की गेंद का सामना करते हुए बोल्ड हो गए.

Zoom

पाकिस्तानी क्रिकेटर सैम अयूब

नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर सैम अयूब अपनी तेज तर्रार बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं. सैम पाकिस्तान के लिए टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से उनका फॉर्म गिरा हुआ है. यही कारण है कि बांग्लादेश दौरे पर उन्हें टेस्ट टीम में नहीं चुना गया. ऐसे में सैम वापसी के लिए जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं. प्रैक्टिस के दौरान की ही सैम अयूब का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें उन्हें एक 9 साल का बच्चा बॉलिंग करते हुए दिख रहा है.

वायरल वीडियो में सैम अयूब बच्चे की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए. गेंद बिल्कुल सीधी सीधी जा रही थी लेकिन सैम अयूब उसे पिक नहीं कर पाए और उनका ऑफ स्टंप उड़ गया. आउट होने के बाद सैम अयूब ने उस बॉलर को गेंद पर अपना ऑटोग्राफ दिया, लेकिन बच्चे की गेंद पर बोल्ड होने को लेकर सैम अयूब का खूब मजाक उड़ रहा है.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||