Image Slider

Youth selling liquor while roaming around the city arrested.



साहिबाबाद। लिंकरोड थाना पुलिस ने शराब की तस्करी के मामले में कड़कड़ मॉडल निवासी आकाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से देशी शराब के 32 पौव्वे बरामद हुए हैं। देर रात 10 बजे शराब की दुकान बंद होने के बाद आरोपी क्षेत्र में घूमकर शराब की अवैध बिक्री कर रहा था। प्रभारी एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि 12 मई की रात पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी शराब की अवैध बिक्री होने की सूचना मिली। जब पुलिस मौके पर पहुंची तब आकाश नाम के युवक को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से 32 पौव्वे शराब मिली। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह रात करीब नौ बजे घर से थैला लेकर निकलता है और ठेके से 40-50 पौव्वे खरीदकर दुकान बंद होने के बाद उनकी बिक्री करता है।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||