Image Slider

Fire breaks out in sugarcane field due to sparks from high-tension line.



मुरादनगर। सरना गांव हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से गन्ने के खेत में आग लग गई। इसकी किसान की ओर से बिजली निगम के अधिकारियों से शिकायत कर मुआवजा की मांग की है।सरना गांव निवासी किसान ओमप्रकाश त्यागी ने खेत में गन्ने की फसल लगा रखी है। उनके खेत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन जा रही है और उसके तार नीचे लटक रहे हैं। बिजली निगम के अधिकारियों से शिकायत की गई है, लेकिन कर्मचारियों ने बिजली हाईटेंशन लाइन के तारों को ठीक नहीं किया। ओमप्रकाश त्यागी ने बताया कि हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से उनकी गन्ने की फसल में नुकसान हुआ है। किसान ने इस संबंध में अधिशासी अभियंता व पुलिस को सूचना दे दी है।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||