Image Slider

Retired Senior Citizen Assaulted; Victim Warns of Fleeing Amidst Lack of Action



गाजियाबाद। सिहानी गेट थानाक्षेत्र के राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव निवासी सतीश चंद्र सिंघल ने सोसायटी के ही गौरव बंसल पर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि थाने में तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। एसीपी से न्याय की गुहार लगाई है और कार्रवाई न होने पर सोसायटी से फ्लैट बेचकर पलायन की चेतावनी दी। आरोप है कि आए दिन आरोपी गौरव बंसल उन्हें सभी के सामने पीटने और हत्या की धमकी देता है। गत दिनों धमकी दी कि आरडब्ल्यूए में आकर दिखा। उन्होंने बताया कि वह प्रदेश सरकार के आडिट विभाग से सेवानिवृत्त हैं और सीनियर सिटीजन (74) हैं। वह सोसायटी कार्यकारिणी के चुने गए सदस्य भी हैं। घटना 28 फरवरी 2026 को हुई। पीड़ित बुजुर्ग ने एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद से मदद की गुहार लगाई है। एसीपी नंदग्राम ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपी गौरव बंसल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||