बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हरदी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. मां ने अपने 6 वर्षीय बेटे का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद अपने आप को भी चाकू मारकर और गला रेत कर गंभीर रूप से घायल कर लिया.
मां ने बेटे को मारा.
बता दें, बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हरदी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. मां ने अपने 6 वर्षीय बेटे का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद अपने आप को भी चाकू मारकर और गला रेत कर गंभीर रूप से घायल कर लिया. हरदी गांव के निवासी संदीप सिंह की पत्नी कीर्ति ने अपने 6 वर्षीय बेटे प्रभव पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. इससे मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
घटना के बाद कीर्ति ने खुद को भी घायल कर लिया. परिजनों और ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया. यहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि कीर्ति की शादी लगभग 7 वर्ष पूर्व संदीप सिंह के साथ हुई थी, घटना के पीछे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है, पारिवारिक कलह की वजह से घटना सामने आ रही है, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
एएसपी श्यामाकांत ने घटना स्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि मां ने अपने 6 साल के बेटे का गला रेत कर हत्या कर दी और अपने ऊपर भी चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर लिया है. अभी तक मामला पारिवारिक कलह का लग रहा है. पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटना स्थल की जांच कर रहे हैं. अगर इसमें कोई और एंगल सामने आता है तो आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.
About the Author
Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



