Varun Dhawan Movies On Netflix: वरुण धवन ने अपने करियर में हर तरह के किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीता है. यही वजह है कि उनकी कई फिल्में आज भी ओटीटी पर खूब पसंद की जाती हैं. नेटफ्लिक्स पर उनकी तीन फिल्में हैं, जिसमें वह अलग अलग अवतार में नजर आए. खास बात ये है कि बड़े बजट में बनी इन फिल्मों ने दुनियाभर में करोड़ों का कारोबार कर वरुण धवन को बॉलीवुड के सफल सितारों में शामिल कर दिया.
वरुण धवन ने साल 2012 में डेब्यू किया था.
नेटफ्लिक्स इंडिया इन दिनों दर्शकों के बीच वरुण धवन की कई फिल्में चर्चा में हैं. कॉलेज रोमांस से लेकर एक्शन और नेशनल तक, वरुण ने अलग-अलग जॉनर में अपनी पहचान बनाई है. उनकी तीन फिल्में- स्टूडेंट ऑफ द ईयर, दिलवाले और बॉर्डर 2… इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई की थी.
स्टूडेंट ऑफ द ईयर
वरुण धवन की पहली फिल्म करण जौहर की डायरेक्टोरियल ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ थी. इसमें वरुण ने रोहन नंदा का रोल निभाया. फिल्म में अलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी मुख्य भूमिका में थे. कहानी एक प्रेस्टीजियस कॉलेज के स्टूडेंट्स की दोस्ती, प्यार और कॉम्पिटिशन के इर्द-गिर्द घूमती है.
डेब्यू फिल्म जिसने बनाया स्टार.
बजट और कमाई: फिल्म का बजट लगभग 59 करोड़ रुपये था. भारत में इसने 62.94 करोड़ नेट और करीब 85-97 करोड़ रुपये ग्रॉस कमाए, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 96 से 109 करोड़ के बीच रहा. ओपनिंग वीक में ही 43 करोड़ रुपये का कलेक्शन करके फिल्म ने साबित कर दिया कि वरुण धवन एक नया स्टार है. यह एक कमर्शियल सक्सेस रही और वरुण को युवा ऑडियंस का फेवरेट बना दिया.
दिलवाले
रोहित शेट्टी की डायरेक्टेड ‘दिलवाले’ में वरुण धवन ने शाहरुख खान और काजोल के साथ स्क्रीन शेयर किया. फिल्म में वरुण का किरदार वीर बख्शी था. एक एनर्जेटिक और मजाकिया युवा. कहानी दो भाई-बहनों और उनके परिवार की पुरानी दुश्मनी पर आधारित थी, जिसमें एक्शन, रोमांस और कॉमेडी का पूरा पैकेज था. कृति सेनन भी मुख्य भूमिका में थीं.
रोमांस और एक्शन का धमाका
बजट और कमाई: फिल्म का बजट 165 करोड़ रुपये था. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 388 करोड़ के आसपास कमाई की थी. भारत में नेट कलेक्शन 148 करोड़ रुपये से ज्यादा था. जबकि ओवरसीज में शानदार बिजनेस किया. ओपनिंग वीकएंड में ही फिल्म ने 130 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड कलेक्ट करके फिल्म ने 2015 की टॉप फिल्मों में जगह बना ली थी.
बॉर्डर 2
अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित बॉर्डर 2 जेपी दत्ता की क्लासिक फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है. इसमें सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है. वरुण ने मेजर होशियार सिंह दहिया का रोल निभाया है. फिल्म में तीनों सेना के भारतीय सैनिकों की बहादुरी दिखाई गई है.
देशभक्ति का नया अध्याय
बजट और कमाई: फिल्म का बजट 275 करोड़ रुपये था. 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म ने अच्छा बिजनेस किया था. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 464.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. Netflix पर 20 मार्च 2026 को रिलीज होने के बाद यह टॉप ट्रेंडिंग रही और 11.1 मिलियन व्यूइंग ऑवर्स के साथ कई देशों में टॉप-10 में शामिल हुई.
About the Author
शिखा पाण्डेय पिछले 15 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक्टिव हैं. शिखा दिसंबर 2019 से न्यूज 18 हिंदी के साथ हैं और बतौर चीफ सब एडिटर के पद काम कर रही हैं. पिछले 6 सालों से वह एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही …और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



