Image Slider

Last Updated:

Prateek Yadav Death News- पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के बेटे और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव की मौत के मामले में जिम पार्टनर ने बड़ा खुलासा किया है. उनके अनुसार प्रतीक रात में बेडरूम में गिर गए थे. जिससे उनके सिर पर चोट लगी थी. रात में भी वो अस्‍पताल में आए थे. इसके बाद घर लौट गए थे.

'बेडरूम में गिरे, सिर पर लगी चोट और...', प्रतीक यादव के जिम पार्टनर का खुलासाZoom

जिम पार्टनर स्वप्नेश पांडेय ने बताया कि रात में सिविल अस्‍पताल लगाया गया था.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है. इसी बीच, प्रतीक यादव के जिम पार्टनर स्वप्नेश पांडेय ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने बताया कि प्रतीक यादव देर रात बेडरूम में गिर गए थे, जिससे सिर पर चोट लगी. सुबह लगभग 4-5 बजे उनके निधन की सूचना मिली थी.

जिम पार्टनर स्वप्नेश पांडेय ने आईएएनएस को बताया कि प्रतीक यादव की मौत की खबर सुनने के बाद वह भी सिविल अस्पताल गए थे. उन्होंने कहा, ‘जिम से ही प्रतीक के साथ पहचान हुई. वे छोटे-बड़े सभी का सम्मान करते थे. उनका स्वभाव बहुत अच्छा था.’

उन्होंने बताया कि प्रतीक का काफी समय से इलाज चल रहा था. रात में तबीयत ज्यादा खराब हुई थी, जिसके बाद वे देर रात लगभग 11-12 बजे लखनऊ सिविल अस्पताल में आए थे. फिर वापस चले गए थे. घर पहुंचने पर उनकी तबीयत और भी बिगड़ी थी. स्वप्नेश पांडेय ने कहा, ‘मुझे यह सुनने में आया कि वे (प्रतीक यादव) अपने बेडरूम में गिर गए थे. इसके कारण सिर में चोट लग गई थी.’

स्वप्नेश पांडेय ने कहा कि सुबह करीब 4-5 बजे प्रतीक के निधन के बारे में पता चला. उन्होंने फिर से दोहराते हुए कहा, ‘भाई (प्रतीक यादव) का लंबे समय से इलाज चल रहा था. जहां तक पता चला कि रात में पैर फिसलने से वे बेडरूम में गिरे और सिर पर चोट लगी.’

वहीं, अपर्णा यादव के भाई मुकेश सिंह ने कहा, ‘मुझे सुबह सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी मिली. चूंकि अपर्णा उस समय यहां मौजूद नहीं थी और वे बाहर थीं, इसलिए मुझे यह खबर सोशल मीडिया से ही मिली. तब तक उनका निधन हो चुका था. यह मेरे लिए एक बहुत ही दुखद घटना है. दुख की घड़ी में हम परिवार के साथ हैं. प्रतीक का पोस्टमार्टम हो चुका है. यहां से पार्थिव शरीर को लेकर घर के लिए निकलेंगे.’

उन्होंने कहा कि प्रतीक थोड़े बीमार थे. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सभी चीजें स्पष्ट हो जाएंगी. मुकेश सिंह ने बताया कि प्रतीक की तबीयत बिगड़ने पर घर में मौजूद लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे थे.

About the Author

authorimg

Sharad Pandeyविशेष संवाददाता

करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्‍यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||