Image Slider

होमखेलक्रिकेटपत्रकारों पर किया पोस्ट प्रीति जिंटा ने किया डिलीट, खुले आम दे रही धमकी

Last Updated:

बॉलीवुड अभिनेत्री और इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स की को ओनर प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पोस्ट कर पत्रकारों पर पहले निशाना साधा फिर इसे हटा दिया. उन्होंने टीम और खिलाड़ियों से जुड़ी खबरों को बिना चेक किए छापने पर नाराजगी जाहिर की है.

Zoom

प्रीति जिंटा ने फेक न्यूज को लेकर मीडिया पर साधा निशाना

नई दिल्ली. पंजाब किंग्स की को ओनर प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर एक चेतावनी जारी की है. इसमें कहा गया है कि फ्रेंचाइजी और उसके खिलाड़ियों से जुड़ी अफवाहें ऑनलाइन फैल रही हैं. दोनों ने इन दावों की का खुलासा नहीं किया लेकिन इन्हें “फर्जी” बताया. चेतावनी दी कि किसी भी तरह की गलत जानकारी जो किसी व्यक्ति, टीम या ब्रांड को नुकसान पहुंचाएगी. इसे हल्के में नहीं लिया जाएगा. माना जा रहा है कि ये पोस्ट स्पिनर युजवेंद्र चहल के ई स्मोमिंग को लेकर चलाई गई खबरों को लेकर की गई थी.

पीबीकेएस ने आईपीएल 2026 में शानदार शुरुआत की थी और अपने पहले सात मैचों में अजेय रही थी. इसके बाद टीम का प्रदर्शन गिर गया और उसने लगातार चार मैच गंवा दिए. एक समय ऐसा था जब पीबीकेएस न सिर्फ प्लेऑफ में जगह बनाने की प्रबल दावेदार थी, बल्कि अंक तालिका में शीर्ष पर रहने की भी उम्मीद थी. लेकिन हालिया खराब प्रदर्शन ने टीम को लेकर चिंता बढ़ा दी है.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||