Image Slider

Last Updated:

Most 100 in Single IPL Season: इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में अब तक सिर्फ दो ही बल्लेबाज हैं जिन्होंने एक सीजन में सेंचुरी का चौका लगाया है. विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए ऐसा 2016 में किया था. वहीं राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए जोस बटलर ने ऐसा ही कमाल 2022 में कर दिखाया था.

विराट कोहली (RCB) – 2016, 4 शतक: आईपीएल 2016 में विराट कोहली का ऐतिहासिक सीजन कौन भूल सकता है? उन्होंने एक सीजन में सबसे ज्यादा 973 रन 16 मैचों में बनाए. उनका औसत 81.08 और स्ट्राइक रेट 152.03 रहा. जिसमें चार शतक और सात अर्धशतक लगाए और ऑरेंज कैप अपने नाम की. उनकी कप्तानी में आरसीबी फाइनल तक पहुंची, लेकिन फाइनल में एसआरएच से हार गई.

जोस बटलर (RR) – 2022, 4 शतक: 2022 का सीजन जोस बटलर के नाम रहा. उन्होंने ऑरेंज कैप जीती और सीजन के सबसे ज्यादा रन बनाए. बटलर ने 17 मैचों में 863 रन बनाए, औसत 57.53 और स्ट्राइक रेट 149.05 रहा. इसमें 4 शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स को फाइनल तक पहुंचाया. हालांकि फाइनल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ वे सिर्फ 39 रन ही बना सके.

Shubman Gill IPL

शुभमन गिल (GT) – 2023, 3 शतक: एक सीजन में सबसे ज्यादा रन के मामले में दूसरे नंबर पर शुभमन गिल हैं, जिन्होंने 17 मैचों में 890 रन बनाए, औसत 63.57 रहा. गिल ने भी उस सीजन ऑरेंज कैप जीती और लगातार दूसरे साल टीम को फाइनल तक पहुंचाया. घरेलू मैदान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उन्होंने 590 रन बनाए. उनके तीन शतक SRH, RCB और क्वालिफायर 2 में MI के खिलाफ आए, जिसमें प्लेऑफ का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर 129 रन भी शामिल है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

क्रिस गेल (RCB) – 2011: क्रिस गेल नीलामी में नहीं बिके थे, लेकिन बाद में डर्क नैनस की जगह आरसीबी से जुड़े. उन्होंने 12 मैचों में 608 रन बनाए, जिसमें दो शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं. उनका स्ट्राइक रेट 183.13 रहा. उन्होंने ऑरेंज कैप और एमवीपी अवॉर्ड भी जीता.

दक्षिण अफ्रीका के स्टार हाशिम अमला ने 10 मैचों में 420 रन बनाए, औसत 60.00 और स्ट्राइक रेट 145.83 रहा. मजेदार बात यह है कि उनके दोनों शतक मुंबई इंडियंस और गुजरात लायंस के खिलाफ हार के बावजूद आए.

unbreakable cricket records, Most runs in an innings by a 5 captain in T20I, Aaron Finch, Sikandar Raza, Shaheryar Butt, Shane Watson, Babar Azam, cricket records, T20Is cricket records, cricket records, test records, most runs as captain in t20i, t20i most run, most run in t20, क्रिकेट रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा रन बनाने वाला टी20 कप्तान, टी20 क्रिकेट रिकॉर्ड

शेन वॉटसन (CSK) – 2018: शेन वॉटसन ने 2018 में सीएसके की जीत में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने 555 रन बनाए, जिसमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं. फाइनल में SRH के खिलाफ 57 गेंद में नाबाद 117 रन बनाकर सीएसके को तीसरी बार चैंपियन बनाया.

5 cricketers borrowed bats scripts history, cricketers big score borrowed bats, abhishek sharma, shikhar Dhawan, shahid Afridi, Mohinder Amarnath, Andy Sandham, cricket records, cricket records, अभिषेक शर्मा, शिखर धवन, उधार के बैट

शिखर धवन (DC) – 2020: शिखर धवन ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 17 मैचों में 618 रन बनाए, औसत 44.14 और स्ट्राइक रेट 144.73 रहा. वे आईपीएल में लगातार दो शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने – 101* बनाम CSK और 106* बनाम KXIP.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||