Image Slider

Last Updated:

Alwar Electric Bus News: राजस्थान के अलवर जिले में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है. जल्द ही अलवर से रामगढ़, मालाखेड़ा और सिलीसेढ़ तक इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू होने वाली है. इससे यात्रियों को आरामदायक, किफायती और प्रदूषण मुक्त सफर का लाभ मिलेगा. नई इलेक्ट्रिक बसें न केवल ईंधन खर्च कम करेंगी बल्कि शहर और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ते प्रदूषण को भी नियंत्रित करने में मददगार साबित होंगी. स्थानीय लोगों और रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह सुविधा बड़ी राहत मानी जा रही है. प्रशासन का उद्देश्य स्मार्ट और ग्रीन ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बढ़ावा देना है.

ख़बरें फटाफट

Alwar News: अलवर शहर में घूमने आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को जल्द ही सिटी ट्रांसपोर्ट की आधुनिक सुविधा मिलने वाली है. अलवर शहर और आसपास के क्षेत्रों में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया जाएगा. इसके लिए रामगढ़ रोड स्थित बहाला क्षेत्र में करीब 10.5 करोड़ रुपए की लागत से इलेक्ट्रिक बस डिपो का निर्माण कराया जा रहा है. डिपो का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और अगले एक महीने में इसके पूरा होने की संभावना है. अलवर में इलेक्ट्रिक बसें चलने से पेट्रोल और डीजल पर वाहनों की निर्भरता कम से कम हो जाएगी और प्रदूषण मुक्त परिवहन सेवा मिलेगी.

अलवर नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में प्रधानमंत्री ई-बस योजना के तहत जल्द ही 50 इलेक्ट्रिक बसें संचालित की जाएंगी. इसके लिए अलवर शहर के समीप बहाला क्षेत्र में चार्जिंग स्टेशन तैयार किया जा रहा है, जिसका करीब 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है. उन्होंने बताया कि 50 इलेक्ट्रिक बसों का रूट चार्ट तैयार कर संबंधित विभाग को भेज दिया गया है.

चार्जिंग के बाद बसों को दूसरे प्वाइंट पर खड़ा किया जाएगा
अलवर में बनाएं जा रहे इस चार्जिंग स्टेशन का कार्य पूरा होते ही बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा. ऐसे में यहां पर पांच बड़े ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं. यहां एक ट्रांसफॉर्मर से दो घंटे में 7 बस रिचार्ज हो सकेंगी. तीन ट्रांसफॉर्मर पर कुल 2 घंटे में 21 बस चार्ज होने का इंतजाम है. चार्ज होने पर एक बार में बस 180 किलोमीटर चल सकेगी. इसके अलावा बसों के खड़ा करने का बड़ा रैंप है, जिससे चार्जिंग के बाद बसों को दूसरे प्वाइंट पर खड़ा किया जाएगा.

स्कूली छात्रों और कम्पनी में जाने वाले कामगारों को भी फायदा
इलेक्ट्रिक बस शुरू होने से शहरवासियों को आधुनिक और प्रदूषण मुक्त परिवहन सुविधा मिलेगी. नगर निगम ने इस परियोजना को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली है. अलवर शहर के नजदीक शहरों को ई बसों से जोड़ने से रामगढ़, चिकानी, मालाखेडा़ और उमरैण , सिलीसेढ़ सहित अलवर शहर के मुख्य मार्गों पर 9 मीटर लम्बी बसें चलेंगी. जिससे स्कूली छात्रों और कम्पनी में जाने वाले कामगारों को भी फायदा होगा.

About the Author

authorimg

Jagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||