Image Slider

  • Hindi News
  • National
  • Weather Rajasthan Maharashtra Gujarat MP Heatwave Bihar Himachal Uttarakhand Rain Snowfall
भोपाल/लखनऊ/जयपुर/देहरादून24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश में मानसून तय समय से 4 दिन पहले दस्तक दे सकता है। आमतौर पर केरल में मानसून 1 जून तक पहुंचता है, लेकिन इस बार 25 से 27 मई के बीच केरल तट पर पहुंचने की संभावना है।

बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में एक सिस्टम बन गया है, जो अगले 48 घंटे में और मजबूत हो सकता है। इससे दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश बढ़ेगी। यह सिस्टम मानसून को तेजी से आगे बढ़ा रहा है।

यूपी-बिहार समेत 5 राज्यों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट है। बिहार और उत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं, उत्तर प्रदेश के 38 जिलों में बारिश की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में आंधी-तूफान और बारिश से 5 घरों और 7 गोशालाओं की छतें उड़ गईं।

राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में हीटवेव जारी है। देश में सोमवार को राजस्थान का बाड़मेर सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 47.3°C दर्ज किया गया। जैसलमेर में 46.5°C, फलोदी में 45.6°C और बीकानेर में 45.3°C तापमान रहा। मध्य प्रदेश के रतलाम में पारा 45°C के पार रहा।

देशभर में गर्मी और हीटवेव का हाल मैप में देखिए

दक्षिण और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश

दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भी बारिश का दौर जारी रह सकता है। केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में 14 से 17 मई के बीच भारी बारिश हो सकती है। वहीं असम, मेघालय और मणिपुर में भी कई जगह बारिश की संभावना हैं।

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का असर ओडिशा में भी दिख सकता है। राज्य के कई हिस्सों में अगले 6 दिन तक बारिश का अनुमान है। 20 जिलों में बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

अगले दो दिन मौसम का हाल

13 मई:

  • पूर्वी यूपी, बिहार और राजस्थान के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
  • हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और ओलावृष्टि का असर बना रह सकता है। पंजाब और हरियाणा में भी तेज हवाएं चलने की आशंका है।
  • मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में बारिश के साथ बिजली गिर सकती है।

14 मई:

  • पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी यूपी में बारिश, गरज-चमक और 30-60kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
  • जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के साथ ओले गिर सकते है। पहाड़ी इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
  • बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट है।

देशभर से मौसम से जुड़ी 4 तस्वीरें

सूरत के चिड़ियाघर में टाइगर के केज को पानी डालकर ठंडा रखा गया।

सूरत के चिड़ियाघर में टाइगर के केज को पानी डालकर ठंडा रखा गया।

उत्तराखंड के देहरादून में सोमवार दोपहर तेज बारिश हुई।

उत्तराखंड के देहरादून में सोमवार दोपहर तेज बारिश हुई।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में सोमवार को बारिश हुई।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में सोमवार को बारिश हुई।

राजस्थान के श्रीगंगानगर में सोमवार शाम बारिश के साथ ओले गिरे।

राजस्थान के श्रीगंगानगर में सोमवार शाम बारिश के साथ ओले गिरे।

राज्यों से मौसम की खबरें

1. राजस्थान: 8 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, बाड़मेर में सीजन का सबसे ज्यादा तापमान रिकॉर्ड

मौसम विभाग ने जयपुर, भरतपुर और अलवर समेत 8 जिलों में मंगलवार को आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। बाड़मेर और जोधपुर में तेज गर्मी के साथ हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट है। सोमवार को बाड़मेर में सीजन का सबसे ज्यादा तापमान रहा, यहां 47.3°C पारा दर्ज किया गया। वहीं, श्रीगंगानगर में बारिश के साथ ओले गिरे। पूरी खबर पढ़ें…

2. मध्य प्रदेश: उज्जैन समेत 6 जिलों में लू का अलर्ट, भोपाल-इंदौर भी गर्म रहेंगे; रतलाम में पारा 45°C पार

प्रदेश में आंधी-बारिश थमने के बाद हीट वेव का चलने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज उज्जैन और धार समेत 6 जिलों में लू का अलर्ट है। वहीं, 49 जिलों में तापमान 43 से 44°C के बीच रह सकता है। सोमवार को रतलाम में पारा 45°C रिकॉर्ड किया गया। पूरी खबर पढ़ें…

3. उत्तर प्रदेश: 38 जिलों में बारिश का अलर्ट, आंधी के साथ ओले भी गिरेंगे; बांदा सबसे गर्म, पारा 41.6°C

प्रदेश के 38 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, आंधी बारिश का साथ ओले भी गिर सकते है। इस दौरान 40 से 60kmph की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। सोमवार को कई शहरों का पारा 40°C के पार पहुंच गया। बांदा सबसे गर्म शहर रहा, यहां 41.6°C तापमान रिकॉर्ड किया गया। पूरी खबर पढ़ें…

4. बिहार: सभी जिलों में आंधी-बारिश की आशंका, 19 शहरों में हेवी रेन का ऑरेंज अलर्ट; अगले 7 दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के सभी जिलों में बारिश की संभावा जताई है। 19 जिलों में यलो और 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बिजली भी गिर सकती है। अगले सात दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। इधर, सोमवार को कैमूर जिला सबसे गर्म रहा, यहां 40°C तापमान दर्ज किया गया। वहीं, बक्सर समेत 5 जिलों का तापमान 35°C से ऊपर रहा। पूरी खबर पढ़ें…

5. हरियाणा: 6 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 70kmph की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, 2.7°C गिरा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के अधिकतम तापमान में औसतन 2.7°C की गिरावट दर्ज की गई है, इससे गर्मी से राहत मिली है। आज 6 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इस दौरान 70kmph की रफ्तार से धूल भरी आंधी भी चलेगी। पूरी खबर पढ़ें…

6. उत्तराखंड: सभी जिलों में आज बारिश का अलर्ट, रुद्रप्रयाग-चमोली समेत 5 जिलों के लिए चेतावनी, 50kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

प्रदेश के सभी जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट है। वहीं, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली समेत 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान ओले गिरने के साथ 40 से 50kmph की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है। वहीं, राज्य के बाकी 8 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||