Adah Sharma Women Centric Movies OTT: आज के दौर में जब महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं, तब सिनेमा में भी ऐसे किरदारों की जरूरत बढ़ गई है जो उन्हें प्रेरणा दें. अदा शर्मा की फिल्मों की खासियत यही है कि उनमें महिला सिर्फ सजावट का हिस्सा नहीं होती, बल्कि कहानी की असली ताकत बनकर उभरती है.
अदा शर्मा ने कई फीमेल सेंट्रिक फिल्में की हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @adah_ki_adah)
सबसे पहले बात करते हैं ‘द केरल स्टोरी’ की. इस फिल्म ने रिलीज के बाद पूरे देश में बहस छेड़ दी थी. फिल्म में अदा शर्मा ने शालिनी उन्नीकृष्णन का किरदार निभाया, जो परिस्थितियों और आईएसआई की कट्टरपंथी जाल में फंसकर अपनी जिंदगी खो बैठती है. महिलाओं के नजरिए से देखें तो यह फिल्म सिर्फ एक विवादित कहानी नहीं थी, बल्कि उन लड़कियों की चेतावनी थी जो भावनात्मक शोषण और झूठे वादों का शिकार बन जाती हैं. अदा शर्मा ने इस किरदार में डर, दर्द और असहायता को बेहद संवेदनशील तरीके से दिखाया. यह बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इसने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपए कमाए. इस फिल्म को आप जी5 पर देख सकते हैं.
इसके बाद आई ‘बस्तरः द नक्सल स्टोरी’. इस फिल्म में अदा शर्मा ने आईपीएस अधिकारी नीरजा माधवन का रोल निभाया. यह किरदार एक ऐसी महिला अफसर का था जो नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से लड़ती है. आमतौर पर एक्शन और देशभक्ति वाली फिल्मों में पुरुष किरदारों को ज्यादा महत्व दिया जाता है, लेकिन ‘बस्तर’ में एक महिला अफसर को केंद्र में रखकर कहानी दिखाई गई. इस फिल्म को आप जी5 पर देख सकते हैं.
सिर्फ घर तक सीमित नहीं हैं महिलाएं, अदा शर्मा ने फिल्म में दिखाया
महिलाओं के नजरिए से यह फिल्म इसलिए खास बन जाती है क्योंकि इसमें एक महिला सिर्फ भावुक या कमजोर किरदार नहीं है, बल्कि नेतृत्व करने वाली ताकत के रूप में सामने आती है. नीरजा माधवन का किरदार यह संदेश देता है कि महिलाएं सिर्फ घर या पारिवारिक जिम्मेदारियों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि देश की सुरक्षा और कठिन फैसलों में भी अहम भूमिका निभा सकती हैं.
जी5 पर है अदा शर्मा की ‘कमांडो’
अब बात करते हैं ‘कमांडो’और ‘कमांडो’ फ्रेंचाइजी की. इस एक्शन सीरीज में अदा शर्मा ने भावना रेड्डी का किरदार निभाया, जो एक तेज-तर्रार और निडर पुलिस अधिकारी है. हिंदी सिनेमा में लंबे समय तक महिलाओं को सिर्फ हीरो की प्रेमिका या सहायक भूमिका तक सीमित रखा गया, लेकिन भावना रेड्डी जैसे किरदारों ने यह छवि बदली. भावना रेड्डी एक ऐसी महिला है जो एक्शन करती है, अपराधियों से लड़ती है और अपने फैसले खुद लेती है. वह किसी पर निर्भर नहीं दिखती. महिलाओं के नजरिए से देखें तो यह किरदार आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास का प्रतीक बनकर सामने आता है. खास बात यह रही कि अदा शर्मा ने इस भूमिका में हास्य और ताकत दोनों को मिलाकर एक अलग पहचान बनाई. इस फिल्म को आप जी5 पर देख सकते हैं.
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी काम करते हैं. इससे पहले हिंदीरश (पिंकविला) में एंटर…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



