Image Slider

Last Updated:

विजय जब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर मंच से अपना पहला भाषण दे रहे थे, तब हजारों लोगों की नजरें उन पर टिकी थीं. तालियों और नारों के बीच कैमरा अचानक तृषा कृष्णन पर गया और उनका चेहरा देखते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई. सामने बैठीं तृषा की आंखें नम दिखाई दीं, जैसे वह उस पल को सिर्फ देख नहीं, महसूस भी कर रही हों. कुछ सेकंड का यह दृश्य अब इंटरनेट पर सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है. फैंस इसे सिर्फ एक इमोशनल मोमेंट नहीं, बल्कि सालों पुराने रिश्ते और भरोसे की झलक बता रहे हैं.

Zoom

तृषा कृष्णन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

नई दिल्ली. सुपरस्टार से मुख्यमंत्री बने थलापति विजय का शपथ ग्रहण समारोह 10 मई 2026 को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में संपन्न हुआ. इस ऐतिहासिक अवसर पर जहां हजारों समर्थकों और फिल्मी हस्तियों ने शिरकत की. वहीं, विजय की को-स्टार तृषा कृष्णन की मौजूदगी चर्चा का केंद्र बन गई. शपथ के बाद सीएम विजय ने माइक थामा और लोगों को धन्यवाद अदा किया. इस समारोह से उनकी पत्नी और बच्चों ने दूरी बनाए रखी लेकिन वहां मौजूद उनकी को-स्टार तृषा कृष्णन भावुक हो गईं. उनकी आंखों ने बहुत कुछ बयां कर दिया. जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

थलापति विजय की एतिहासिक जीत पर फिल्म इंडस्ट्री काफी खुश है. सीएम की शपथ विजय ले रहे थे और सामने से कई हस्तियां इन खूबसूरत पल का गवाह बन गईं. समारोह के दौरान तृषा कृष्णन को कई मेहमानों और सितारों से बातचीत करते हुए देखा गया. शुरुआत में वह काफी खुश और उत्साहित नजर आईं, लेकिन जैसे ही विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अपना पहला संबोधन शुरू किया, माहौल बदलता दिखाई दिया.

सीएम विजय को देख भावुक हुईं तृषा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में तृषा भावुक नजर आ रही हैं और उनकी आंखें डबडबा गई. वीडियो में उनकी आंखों में आंसू साफ देखे जा सकते हैं. खुशी इतनी थी कि वह इमोशन कंट्रोल नहीं कर पाईं. फैंस इस पल को समारोह का सबसे भावुक मोमेंट बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ‘तृषा दीदी का आंसू देखकर लगा कि सच्ची दोस्ती कैसी होती है.’ दूसरे ने कहा, ‘विजय सर की जर्नी में तृषा का साथ हमेशा रहा है.’ एक यूजर ने लिखा, ‘नई सरकार, नई रानी? तलाक की अफवाहें या अनौपचारिक पुष्टि?’ जबकि एक अन्य ने टिप्पणी की, ‘परिवार अनुपस्थित है लेकिन तृषा मौजूद हैं’. कई लोगों ने इस क्षण की तुलना तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमजीआर और जयललिता की जोड़ी से भी की.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||