Image Slider

Last Updated:

विजय ने पहली ही कोशिश में तमिलनाडु की सत्ता संभाल ली है. फिल्मों और राजनीति दोनों में ही विजय का बड़ा नाम है और वे दो बच्चों के पिता हैं. ऐसे में सभी के मन में सवाल है कि उनके दोनों बच्चे क्या कर रहे हैं और विजय की इस जीत पर उनकी क्या प्रतिक्रिया रही? उनकी बेटी ने क्या कहा चलिए बताते हैं…

नई दिल्ली. विजय अब आधिकारिक तौर पर तमिलनाडु की राजनीति का सबसे बड़ा चेहरा बन चुके हैं. पहली ही कोशिश में सत्ता तक पहुंचकर उन्होंने इतिहास रच दिया है. फिल्मी दुनिया में ‘थलापति’ के नाम से पहचान बनाने वाले विजय अब राज्य के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं. इसी के साथ वह उन चुनिंदा फिल्म सितारों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने सिनेमा से सीधे राजनीति की कुर्सी तक का सफर तय किया. सिनेमा से तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने वाले वे पांचवें व्यक्ति बन गए हैं. इस ऐतिहासिक जीत के बाद अब सबकी नजर उनके परिवार खासकर बेटी दिव्या साशा और बेटे जैसन संजय पर टिकी हुई है.

Vijay Tamil Nadu Chief Minister, Vijay new CM, Tamil actor politician, Vijay family UK, Jason Sanjay studies, Divya Saasha, Vijay wife Sangeetha, Tamil Nadu politics, विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री, विजय नए मुख्यमंत्री, तमिल अभिनेता राजनीतिज्ञ, विजय परिवार यूके, जेसन संजय पढ़ाई, दिव्या साशा, विजय की पत्नी संगीता, तमिलनाडु की राजनीति

शपथ ग्रहण समारोह के बाद जहां समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, वहीं विजय के परिवार को लेकर सोशल मीडिया पर नई चर्चा शुरू हो गई. खासतौर पर उनकी बेटी दिव्या साशा और बेटे जैसन संजय की प्रतिक्रिया को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता दिखाई दे रही है.

Vijay Tamil Nadu Chief Minister, Vijay new CM, Tamil actor politician, Vijay family UK, Jason Sanjay studies, Divya Saasha, Vijay wife Sangeetha, Tamil Nadu politics, विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री, विजय नए मुख्यमंत्री, तमिल अभिनेता राजनीतिज्ञ, विजय परिवार यूके, जेसन संजय पढ़ाई, दिव्या साशा, विजय की पत्नी संगीता, तमिलनाडु की राजनीति

थलापति विजय फिल्म इंडस्ट्री से आकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने वाले पांचवें व्यक्ति बन गए हैं. अब विजय सरकार की शुरुआत हो गई है. विजय के साथ 9 विधायक- एन. आनंद, अधव अर्जुन, डॉ. के.जी. अरुणराज, केए सेंगोटैयन, पी. वेंकटरमणन, आर. निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ. टीके प्रभु, सेल्वी एस कीर्तना ने भी शपथ ली है. (PTI)

Add News18 as
Preferred Source on Google

पहली ही कोशिश में विजय ने तमिलनाडु की सत्ता संभाल ली है. फिल्मों और राजनीति दोनों में ही विजय का बड़ा नाम है और वे दो बच्चों के पिता हैं. ऐसे में सभी के मन में सवाल है कि उनके दोनों बच्चे क्या कर रहे हैं और विजय की इस जीत पर उनकी क्या प्रतिक्रिया रही?

अभिनेता विजय थलापति के एक बेटा और एक बेटी है. बेटे का नाम जैसन संजय है, जिनकी उम्र 25 साल है. वहीं, बेटी का नाम दिव्या साशा है, जिनकी उम्र 20 साल है. विजय के दोनों बच्चे हमेशा लाइमलाइट से दूर रहे हैं. फिलहाल विजय थलापति ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है, ऐसे में उनके निजी जीवन को लेकर भी कई खबरें सामने आ रही हैं. सबसे ज्यादा चर्चा इसी बात की हो रही है कि विजय के मुख्यमंत्री बनने पर उनकी बेटी की क्या प्रतिक्रिया रही.

कहा जा रहा है कि विजय की पत्नी संगीता फिलहाल यूके में रह रही हैं. अपने निजी जीवन की परेशानियों के बावजूद संगीता अपने परिवार का ध्यान रख रही हैं. साथ ही, उनके दोनों बच्चे जेसन संजय और दिव्या साशा भी मां के साथ यूके में रह रहे हैं. बताया जा रहा है कि बेटी दिव्या विदेश में पढ़ाई कर रही हैं. साथ ही, विजय के मुख्यमंत्री बनने पर उनकी बेटी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

Thalapathy vijay

वहीं, शपथ ग्रहण समारोह में विजय की पत्नी और बच्चे क्यों नहीं आए, इसको लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की टिप्पणियां हो रही हैं. कुछ लोग कह रहे हैं कि पत्नी के साथ तलाक की प्रक्रिया चल रही हो सकती है, लेकिन बच्चे क्यों नहीं आए, इस पर भी सवाल उठ रहे हैं.

विजय की बेटी दिव्या साशा का जन्म 9 सितंबर 2005 को हुआ था. शुरुआत में उन्होंने विजय की फिल्म ‘थलैवा’ में बाल कलाकार के रूप में काम किया था. हालांकि, ‘थलैवा’ के बाद दिव्या ने किसी भी फिल्म या कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||