UP News Live: अगर आप भी उत्तर प्रदेश के खबरों के बारे में जानने की रुचि रखते हैं तो आप न्यूज18 हिंदी की इस लाइव कॉपी के साथ जुड़ रहिए. यहां आपको सूबे के तमाम राजनीतिक व आपराधिक खबरें के पल-पल के अपडेट्स मिलते रहेंगे. उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान पुलिस की गोली लगने से कुख्यात अमन ओबेरॉय घायल हो गया. मुठभेड़ के दौरान नवीन उपाध्याय भी घायल हो गया. इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. दोनों ही बदमाश सड़क पर फायरिंग कर दहशत फैलाने के आरोपी हैं.
यूपी लाइव न्यूज अपडेट्स जानें…
सोनभद्र जिले में दो बार में पकड़ी गई 61.19 लाख की शराब को नष्ट कराया गया. लगभग 12,989 लीटर अवैध शराब की गई नष्ट. 71 मुकदमों का त्वरित निस्तारण कराने में सफलता मिली है. अवैध शराब थाना परिसर में गड्ढा खुदवाकर नष्ट कराई गई. करमा थाना क्षेत्र के परिसर में की गई कार्यवाही.
कानपुर में महिला ने लगा ली फांसी
कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या. पुलिस ने फंदे से उतार कर महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां महिला का देर रात तक इलाज चला. इसके बाद कल्याणपुर के निजी अस्पताल संचालक ने महिला को किया हैलट रेफर. महिला की इलाज के दौरान देर रात हुई मौत. घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत.
सीतापुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़
सीतापुर जिले में पुलिस और बदमाशों में हुई मुठभेड़. अटरिया थाना क्षेत्र के नहर कोठी के पास हुई मुठभेड़. दोनों तरफ से हुई कई राउंड फायरिंग. गोली लगने से बदमाश मो. फरीद और बैजनाथ हुए घायल. दोनों बदमाशों पर था 50-50 हजार का इनाम. चोरी के मामले में चल रहे थे वांछित. बदमाशों से सात लाख के पीली धातु के जेवर हुआ बरामद. बाइक सहित दो तमंचा, चार खोखा, तीन जिंदा कारतूस सहित नगदी हुई बरामद. सिधौली और संदना थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं बदमाश. एसओजी और अटरिया पुलिस को मिली सफलता.
हरदोई में भाई-बहन की गड्ढे में डूबने से मौत
हरदोई जिले में लोनार थाना क्षेत्र के चिमना गांव स्थित ईंट भट्ठे पर बड़ा हादसा. बारिश का पानी भरे गड्ढे में डूबने से भाई-बहन की दर्दनाक मौत. मृतक बच्चे लखीमपुर खीरी निवासी मजदूर इरशाद खान के 7 वर्षीय बेटे और 9 वर्षीय बेटी बताए जा रहे हैं. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे. मामले में क्षेत्राधिकारी हरपालपुर सत्येंद्र सिंह ने दी.
बदायूं में गंगा एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस का फटा टायर
बदायूं जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस का टायर फटने से बस पलटी. बस पलटने से एक की मौत , 30 लोग हुए घायल. 5 घायलों को जिला अस्पताल और कुछ को लोगों को बरेली कराया गया भर्ती. टायर फटने के बाद बस पलटते हुए सड़क के दूसरी ओर पहुंची. मूसाझाग थाना क्षेत्र के सराय पिपरिया गांव के पास हुआ हादसा.
मेरठ में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़
मेरठ जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़. पुलिस की गोली लगने से कुख्यात अमन ओबेरॉय घायल,. मुठभेड़ के दौरान नवीन उपाध्याय भी गिरफ्तार. सड़क पर फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में भी आरोपी हैं दोनों. पहले भी गंभीर धारा में कई मुकदमे दर्ज. मुठभेड़ के दौरान जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगी. थाना लोहिया नगर क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी के पास मुठभेड़.
About the Author
Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



