Image Slider

होमखेलक्रिकेटदो टीमें प्लेऑफ की रेस से हुई बाहर, चार टीमों के नाम लगभग पक्के

Last Updated:

IPL Playoffs Scenario रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मिला आखिरी ओवर की हार ने मुंबई इंडियंस के इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के प्लेऑफ की उम्मीद खत्म कर दी. वहीं चेन्नई सुपर जायंट्स से मिली हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का सफर भी खत्म हो गया. अपने बाकी बचे तीन मैच जीतने के बाद भी दोनों टीमें 12-12 अंको तक ही पहुंच पाएंगी.

Zoom

मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2026 प्लेऑफ की दौड़ से बाहर

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के प्लेऑफ की रेस से दो टीमें बाहर हो चुकी हैं. रविवार को खेले गए दो मुकाबले के बाद मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स का सफर इस सीजन में खत्म हो गया. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने लखनऊ को हराया जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुंबई इंडियंस को हार मिली. सांसे रोक देने वाले मुकाबले में आरसीबी ने 172 रन का लक्ष्य का पीछा किया. आखिरी गेंद पर जीत दर्ज कर पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर दिया.

मुंबई इंडियंस के इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब जीतने की उम्मीदें रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आखिरी गेंद पर मिली रोमांचक हार के साथ खत्म हो गईं. शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए इस हाई-प्रेशर मैच में आरसीबी ने 167 रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक पीछा किया. आखिरी गेंद पर जीत दर्ज कर मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2026 प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर दिया.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||